1857 की क्रांति के लिए तात्या टोपे बैतूल, गढ़ाकोटा, ग्वालियर, झांसी और शिवपुरी भी आए थे, प्रमाण मिला

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 1 मई 2026
: इस बात की पुख्ता प्रमाण मिल गए हैं कि, सन 1857 की क्रांति केवल मंगल पांडे के विद्रोह चिंगारी से भड़की ज्वाला नहीं थी बल्कि, तात्या टोपे द्वारा एक खास रणनीति के तहत पूरे भारत को इस क्रांति के लिए संगठित किया जा रहा था। तात्या टोपे स्वयं भी दौरे पर निकले थे और तत्कालीन मध्य भारत के बैतूल, गढ़ाकोटा, ग्वालियर, झांसी और शिवपुरी जैसे क्षेत्रों में तैनात सिपाहियों के साथ उन्होंने खुद रणनीति बनाई थी। 

1857 Revolt: Evidence Shows Tatya Tope Visited Betul, Garhakota, Gwalior, Jhansi and Shivpuri

इस बात का प्रमाण मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आर्काइव से मिले एक पत्र से मिलता है। यह पत्र तात्या टोपे ने 169 साल पहले लिखा था। पत्र पर तात्या टोपे के हस्ताक्षर भी है। पत्र पर तिथि लिखी हुई है 'चैत्र बदी 7, संवत 1914' (1857 ई.), अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से यह 16 मार्च 1857 की तारीख है। जबकि मंगल पांडे वाली घटना 29 मार्च 1857 को हुई थी और 8 अप्रैल को फांसी दिए जाने के बाद 10 मई, 1857 को मेरठ में विद्रोह भड़क उठा था। कैलेंडर स्पष्ट करता है कि, 1857 की क्रांति, मंगल पांडे की फांसी के तुरंत बाद नहीं भड़की थी बल्कि फांसी के एक महीने बाद विद्रोह किया गया जिसका फाइनल ड्राफ्ट तात्या टोपे द्वारा 16 मार्च 1857 को जारी किया गया था। इसका मतलब हुआ कि तात्या टोपे ही 1857 की क्रांति के सूत्र संचालक थे। 

सरकार के ज्ञान भारत मिशन का लाभ

दरअसल, केंद्र सरकार के 'ज्ञान भारत मिशन' के तहत विरासत से जुड़े रिकॉर्ड को डिजिटाइज करने के दौरान यह पत्र मिला है। यह पत्र 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से पहले के उन तनाव भरे और गुपचुप महीनों की एक दुर्लभ झलक को दिखाता है। यह पत्र अलग-अलग रियासतों के सूबेदारों, सरदारों, सिपाहियों और हवलदारों को संबोधित है। इसकी व्यापकता से पता चलता है कि, उस समय तक एक नेटवर्क पहले ही सक्रिय हो चुका था, और इसका लहजा भी किसी अचानक हुई घटना के बजाय एक सोची-समझी रणनीति की ओर इशारा करता है।

मध्य प्रदेश के पुरातत्व निदेशालय के कमिश्नर मदन कुमार नागर ने कहा, "यह सिर्फ एक पत्र नहीं है, बल्कि इतिहास की एक बहुत ही अहम कड़ी है।" आर्काइव के रिकॉर्ड से तात्या टोपे के लोगों को एकजुट करने, मनाने और तैयारी करने के सफर का पता चलता है।

इसके साथ ही तात्या टोपे के दस्तखत इस बात की पुष्टि करते हैं कि, यह पत्र बेहद दुर्लभ और कीमती है। यह विद्रोह शुरू होने से पहले की गई बारीक योजना और आपसी सलाह-मशविरे को दर्शाता है। 

इस पत्र का सफर भी इसके संदेश की ही तरह है। आर्काइव के रिकॉर्ड से तात्या टोपे के मध्य भारत में हुए सफर का पता चलता है। वे बैतूल, गढ़ाकोटा, ग्वालियर, झांसी और शिवपुरी जैसे इलाकों में घूमे थे, और सिपाहियों को 1857 की क्रांति के लिए तैयार किया था।

इन रिकॉर्ड से उनके लोगों को एकजुट करने, उन्हें विद्रोह के लिए मनाने और युद्ध की तैयारी करने के उस लगातार जारी सफर की पूरी रूपरेखा सामने आती है। जानकारी के अनुसार, निदेशालय ने मराठ-मोली लिपि में लिखी बुंदेली और हिंदी पाठ को समझने के लिए भाषा विशेषज्ञों सैयद नईमुद्दीन और अमोल ज्ञानेश्वर महाले की मदद ली। रिपोर्ट: उपदेश अवस्थी

यदि आप प्राउड फुल करते हैं कि, सन 1857 की क्रांति में मध्य भारत का योगदान था तो कृपया इस न्यूज़ को अपने विचारों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!