भारत मौसम समाचार, 26 अप्रैल 2026: भारत देश गर्म हवाओं के कारण आग का गोला बन गया है। World of Statistics द्वारा जारी किए गए इस नक्शे को देखिए। World of Statistics की ओर से बताया गया कि दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 95 शहर भारतीय हैं। इसका मतलब हुआ कि दुनिया भर में भारत, गर्मी का केंद्र बन गया है।
India Turns Into Heat Hotspot: 95 of World’s 100 Hottest Cities Reported in Country
अंतरराष्ट्रीय स्तर की मौसम संबंधी रिपोर्ट्स बता रही है कि वैश्विक स्तर पर भारत भीषण गर्मी का केंद्र (Epicenter) बन गया है। भारत के अंदर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया है। भागलपुर (Bihar), तालचेर (Odisha) और अकोला (Maharashtra) जैसे शहर केवल अपने राज्य और भारत देश में नहीं बल्कि दुनिया भर के सबसे गर्म शेरों की लिस्ट में शामिल हैं। यदि हम दुनिया भर के 20 सबसे गर्म शेरों की बात करें तो उसमें से 19 शहर भारत के हैं।
भारत के 19 सबसे गर्म शहर, यहां ना जाएं
- बांदा: 44.2°C (राज्य में सबसे गर्म)
- प्रयागराज (इलाहाबाद): 43.2°C से 44.4°C
- वाराणसी: 44°C
- मुगलसराय: 45°C
- मिर्जापुर: 44°C
- झांसी: 42.5°C
- सुल्तानपुर: 43.4°C
इसके अलावा गाजीपुर, फतेहपुर, अमेठी और सुल्तानपुर भी टॉप लिस्ट में हैं।
बिहार के प्रमुख गर्म शहर
- भागलपुर: 44.2°C (वैश्विक सूची में शीर्ष पर)
- बक्सर और सासाराम: 44°C
- मुंगेर, बेगूसराय, और मोतिहारी: 43.5°C - 44°C
- सीवान और भोजपुर: 43°C
ओडिशा और पश्चिम बंगाल
- तलचेर (Odisha): 44°C
- मेदिनीपुर (West Bengal): 45°C (22 अप्रैल को दुनिया का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया)
- आसनसोल (West Bengal): 44.2°C
- बारीपदा और भद्रक (Odisha): 43°C - 44°C
मध्य और दक्षिण भारत
- महाराष्ट्र: अकोला, जलगाँव और चंद्रपुर (43°C - 44°C)
- छत्तीसगढ़: बिलासपुर और मसानीगंज (44°C)
- तेलंगाना: रामागंडम, मनचेरियल और आदिलाबाद (44.4°C तक)
कुछ चौंकाने वाले तथ्य:
आमतौर पर राजस्थान के शहर सबसे गर्म होते हैं, लेकिन इस हफ्ते उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के शहरों ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
दुनिया के टॉप 20 सबसे गर्म शहरों में भारत के बाहर का सिर्फ एक शहर लुम्बिनी (नेपाल) शामिल हो पाया है, बाकी सभी 19 शहर भारतीय हैं।
भारत में भीषण गर्मी के तीन कारण
भारत का आसमान बिल्कुल साफ है इसके कारण सूरज की किरणें भारत की जमीन को गर्म कर रही है।
अभी हाल ही में गुजर चुकी सर्दियों के मौसम में हिमालय में बर्फबारी काफी कम हुई थी इसलिए भी भारत की जमीन और हिमालय से आने वाली हवाओं को को ठंडक नहीं मिल पा रही है।
उत्तर पश्चिम की तरफ से जो गम और शुष्क हवाएं आ रही हैं उसने भारत के वातावरण में मौजूद नमी को खत्म कर दिया है। इसके कारण "लू" (Heatwave) और खतरनाक हो गई है।
भीषण गर्मी से बचने के लिए क्या करें
इस सवाल का जवाब देने से पहले यह समझ लेना जरूरी है कि दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक अपने घर, ऑफिस या दुकान से बाहर नहीं निकलेंगे। मतलब, जब तक बहुत जरूरी ना हो जाए धूप के संपर्क में नहीं आना है।
- हल्के रंग के, ढीले और सूती (Cotton) कपड़े पहनें। ये पसीने को सोखते हैं और हवा को अंदर आने देते हैं।
- बाहर जाते समय सिर को गमछा, टोपी, दुपट्टे या छाते से ढकें। आंखों के बचाव के लिए सनग्लासेस का प्रयोग करें।
- प्यास न लगने पर भी समय-समय पर पानी पीते रहें।
- पानी में ORS, ग्लूकोज, नींबू-पानी, या नमक-चीनी का घोल मिलाकर पिएं।
- नारियल पानी, छाछ, लस्सी, बेल का शरबत और आम पन्ना शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं।
- एक बार में भारी भोजन करने के बजाय थोड़ा-थोड़ा खाएं। खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा जैसे फल खाएं जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो।
- अपनी गाड़ी में बच्चों या पालतू जानवरों को अकेला न छोड़ें, बंद गाड़ी के अंदर का तापमान चंद मिनटों में जानलेवा हो सकता है।
- पक्षियों और जानवरों के लिए बाहर किसी बर्तन में पानी जरूर रखें।
लू लगने पर प्राथमिक उपचार
- यदि किसी को लू लगने के लक्षण दिखें (जैसे तेज सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना या तेज बुखार):
- उसे तुरंत किसी ठंडी या छायादार जगह पर ले जाएं।
- गीले कपड़े से शरीर को पोंछें (Sponge bath)।
- जल्द से जल्द नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

.webp)