ग्वालियर, 30 अप्रैल 2026: हाई कोर्ट आफ मध्य प्रदेश की ग्वालियर बेंच के सामने एक अजीब प्रकार का विवाद प्रस्तुत हुआ है। इसमें दो विवाहित महिलाओं ने अपने पति आपस में बदल लेने के लिए निवेदन किया है। दोनों महिलाएं सगी बहन हैं, और प्रारंभिक वैवाहिक जीवन आनंदपूर्वक बीता है। दोनों के पास संतान भी है।
Two Sisters Seek Husband Swap in Petition Before Gwalior Bench of High Court
ग्वालियर हाईकोर्ट में गिरजा शंकर नाम की एक व्यक्ति ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लगाई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि मेरी पत्नी को दतिया के मायाराम ने बंधक बना लिया है। पत्नी के साथ बेटी भी है। हाई कोर्ट के आदेश पर मायाराम ने गिरजा शंकर की पत्नी को कोर्ट में पेश किया। गिरजा शंकर की पत्नी ने बताया कि, उसका अपहरण नहीं हुआ है और ना ही उसको बंधक बनाकर रखा गया है। वह तो अपनी मर्जी से मायाराम के साथ रह रही है और गिरजा शंकर से तलाक लेने के लिए कोर्ट में एप्लीकेशन में भी फाइल कर दी। गिरजा शंकर की पत्नी ने बताया कि उसकी लड़की उसके साथ है और सुरक्षित एवं सुखी है। अब यह मामला अपहरण से बदलकर आफ्टर मैरिटल लव स्टोरी हो गया था, लेकिन फिर अचानक एक ट्विस्ट आया...
मायाराम, (जिसके ऊपर गिरधर शंकर की पत्नी को किडनैप करने का आरोप था) की पत्नी हाई कोर्ट में हाजिर हुई। उसने न्यायालय को बताया कि, उसे अपनी जीजा जी मतलब गिरजा शंकर में इंटरेस्ट है और उनके साथ रहना चाहती है। मतलब गिरजा शंकर की पत्नी मायाराम के साथ और मायाराम की पत्नी गिरजा शंकर के साथ रहना चाहती है। दोनों सगी बहनें आपस में अपना पति बदलना चाहती हैं।

.webp)