RPF BHOPAL से एक सवाल, यात्रियों के हाथ पर सील क्यों लगाई - VIDEO NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल, 10 मई 2026
: एक वीडियो सामने आया है, जो रेल मंत्री और रेल में मंत्रालय को भी भेजा गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि RPF भोपाल वालों ने गलत बोगी में यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा और रिश्वत लेकर उनके हाथ पर एक सील (रबर स्टैंप) लगा दी। सफाई में RPF भोपाल वालों ने बताया कि हमने गलत बोगी में यात्रा कर रहे 83 यात्रियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया और जुर्माना जमा करवाया। सवाल सिर्फ एक है, ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के हाथ पर सील क्यों लगाई। 

Allegations of Illegal Money Collection by Railway Officials and RPF at Bhopal Station, Video Goes Viral

वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि, Bhopal Jaction पर TTE और RPF मिलकर गलत बोगी मैं यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ते हैं और उनमें से कुछ यात्रियों से रिश्वत लेकर उन्हें अपनी यात्रा करने की अनुमति देते हैं। इस बात की गारंटी भी दी जाती है कि आगे उनका कोई नहीं पकड़ेगा। रिश्वत की पावती उनके हाथ पर एक रबर स्टैंप लगा कर दी जाती है। इसका मतलब होता है कि आगे यदि कोई पकड़े तो उसको अपने हाथ पर लगी हुई सील दिखा देना, फिर वह आपसे रिश्वत नहीं मांगेगा और ना ही कोई कानूनी कार्रवाई करेगा। यदि यह आप सही है तो इसका मतलब हुआ कि, पूरे कुएं में ही भांग डली हुई है, एक सिंडिकेट काम कर रहा है। 

Viral Video: Alleged Illegal Collection by RPF and Railway Officials at Bhopal Station

RPF BHOPAL का पक्ष: इससे पहले की रेलवे की तरफ से मामले की जांच के आदेश दिए जाते, RPF BHOPAL की ओर से X पर वीडियो को रिप्लाई किया गया है। इसमें आफ भोपाल द्वारा बताया गया है कि, शिकायत में दर्शित व्यक्तियों को ट्रेन के महिला कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा करने के दौरान पकड़ कर रेल अधिनियम की धारा 162 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही कर माननीय विशिष्ट रेल्वे दंडाधिकारी भोपाल के न्यायालय में पेश किया गया।जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा ₹500 प्रत्येक पर जुर्माना किया। जिस पर सभी के द्वारा माननीय विशिष्ट रेल्वे दंडाधिकारी भोपाल के समक्ष नियमानुसार राशि को जमा किया गया है। 

वीडियो में चेहरा ही दिखाई नहीं दे रहा तो फिर RPF ने कैसे पहचाने

RPF BHOPAL द्वारा प्रस्तुत किया गया स्पष्टीकरण, संतोषजनक नहीं है। शिकायत में जो वीडियो दिखाया गया है उसमें यात्रियों के चेहरे दिखाई नहीं दे रहे हैं। फिर RPF भोपाल वाले किस आधार पर कह रहे हैं कि उनको पड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 

आशीष कुमार राजपूत कौन है

शिकायत वाले वीडियो में बताया जा रहा है कि, RPF भोपाल वालों ने पकड़कर प्रत्येक यात्री से 1600-1600 रुपए लिए। सबूत के तौर पर एक यात्री UPI PAYMENT का ट्रांजैक्शन भी बता रहा है। यह पेमेंट किसी आशीष कुमार राजपूत पुत्र श्री धन सिंह राजपूत के खाते में किया गया है। सवाल तो बनता है कि यह श्री आशीष कुमार राजपूत कौन है। 

यात्रियों के हाथ पर सील क्यों लगाई

RPF भोपाल वालों की सभी दलील मंजूर, यह भी मान लेते हैं कि श्री आशीष कुमार राजपूत, यात्री का ही कोई मित्र है और वह झूठ बोल रहा है लेकिन वीडियो में यात्रियों के हाथ पर रेलवे की सील दिखाई दे रही है। सवाल यह है कि यात्रियों के हाथ पर सील क्यों लगाई।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!