दतिया में उपचुनाव के लिए भोपाल में भीम आर्मी वालों की रणनीति

Updesh Awasthee
भोपाल, 04 मई 2026:
आज सोमवार को जब पूरा देश पांच राज्यों के चुनाव परिणाम में व्यस्त था। भीम आर्मी वालों की पॉलीटिकल पार्टी, आज़ाद समाज पार्टी (कां) की संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें दतिया विधानसभा में संभावित उपचुनाव के लिए रणनीति पर विचार किया गया। 

Datia Bypoll: Bhim Army Chalks Out Strategy in Bhopal

मध्य प्रदेश में भीम आर्मी का चेहरा श्री दामोदर यादव ने बताया कि, आज़ाद समाज पार्टी (कां) की भोपाल संभाग की कार्यकर्ता बैठक फुले भवन बिट्टन मार्केट में संपन्न हुई। बैठक में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मध्य प्रदेश को आडंबर पाखंड की धरती नहीं बल्कि संविधान की धरती बनाने के लिए संघर्ष करना है। इससे पहले नर्मदा पुरम संभाग की बैठक हुई थी। मीटिंग के बाद श्री दामोदर यादव ने पत्रकारों को बताया कि, इस मीटिंग में दतिया में होने जा रहे संभावित उपचुनाव की रणनीति पर विचार किया गया। 

दामोदर यादव का बयान सुनिए


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!