भोपाल, 24 मई 2026: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री अर्पित वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में है। पिछली बार उन्होंने माननीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री को महाराज साहब कहा था। इस बार वह अपने महाराज साहब के साथ पॉलीटिकल पार्टी के कार्यक्रम में शामिल हुए।
Collector Arpit Verma IAS Seen at Political Event, Public Raises Questions
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया था। मतलब इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जा रही थी। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे, लेकिन उनके साथ शिवपुरी कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा भी पहुंच गए। जब श्री सिंधिया प्रशिक्षण कक्ष से बाहर आ रहे थे तब कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा उनके पीछे बाहर आते हुए एक वीडियो में कैप्चर हो गए।
श्री सिंधिया के पीछे कलेक्टर के साथ शिवपुरी एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया भी दिखाई दिए। पब्लिक ने पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी को लेकर ज्यादा आपत्ति नहीं उठाई, क्योंकि केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी आपत्तिजनक नहीं है लेकिन पॉलीटिकल पार्टी के कार्यकर्ताओं की ट्रेनिंग में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की मौजूदगी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। आपको याद होगा पिछली बार जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने श्री सिंधिया को "महाराज साहब" कहकर संबोधित किया था। जबकि प्रोटोकॉल के अनुसार श्री सिंधिया को, "माननीय सांसद महोदय अथवा माननीय केंद्रीय मंत्री" संबोधित किया जाना चाहिए।
पब्लिक सवाल पूछ रही है और कांग्रेस पार्टी के नेताओं का संडे ऑफ
मजे की बात देखिए, सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद पब्लिक सवाल पूछ रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी के नेता संडे की छुट्टी बना रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी से लेकर कांग्रेस पार्टी के किसी भी प्रवक्ता ने इस वीडियो पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

.webp)
