भोपाल समाचार, 16 मई 2026: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा विधायक श्री भगवान दास सबनानी के 22 वर्षीय युवा कर्मचारियों की डेड बॉडी एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में पड़ी हुई मिली। युवक को तैरना नहीं आता था। वह अपने दोस्तों के साथ बैठा था और अचानक उठ कर चला गया था। इसलिए कहा जा रहा है कि, विधायक के युवा कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हुई है।
Bhopal NEWS: Young Staffer of BJP MLA Bhagwandas Sabnani Dies in Swimming Pool
जानकारी के अनुसार, बरखेड़ी निवासी कुनाल पिता बलवीर महावत (22) बीजेपी विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करता था। कजलीखेड़ा के केके रिसॉर्ट में दोस्त अनीकेत शाक्य, कुनाल और दो अन्य के साथ पार्टी मनाने गया था। चार दोस्त रिसोर्ट के एक हिस्से में बैठे थे। इसी बीच कुनाल वहां से चला गया, कुछ देर नहीं दिखा तो दोस्तों ने उसकी तलाश की। उन्हें लगा कि कहीं बहार चला गया होगा। काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिला। फोन कॉल भी नहीं लगा तो स्वीमिंग पूल की ओर गए तो बॉडी पानी में तैरती दिखी। जिसे बाहर निकालने के बाद तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
दोस्तों के साथ बैठा था, अचानक उतर चला गया
मृतक के दोस्त अनीकेत शाक्य ने बताया कि कुनाल, विधायक भगवानदास सबनानी के बंगले पर काम करता था। हम दोस्त शुक्रवार, 15 मई की रात को रिसॉर्ट में बैठे थे, तभी कुनाल कहीं चला गया। लगा कि वह टायलेट गया होगा, कुछ देर ध्यान नहीं दिया। जब उसने कॉल नहीं उठाए तो तलाश शुरू की, करीब 20 मिनट तक आस पास देखते रहे।
सभी ओर देखने पर स्वीमिंग पूल में इसकी बॉडी दिखी। तत्काल पानी से निकालकर उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे देखने से डॉक्टर्स ने मना कर दिया और जेके अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कुछ अधूरे सवाल, जो मौत को संदिग्ध बना रहे हैं
बताया गया है कि कुणाल को तैरना नहीं आता था, मतलब वह स्विमिंग करने के लिए स्विमिंग पूल में नहीं गया था। जाने से पहले उसने दोस्तों को कुछ नहीं बताया था। यदि वह हादसे का शिकार होता तो बचने का प्रयास करता, उसकी आवाज कोई ना कोई तो सुन लेता और फिर स्विमिंग पूल में पानी इतना गहरा भी नहीं होता। कहीं ऐसा तो नहीं की किसी ने कुणाल को स्विमिंग पूल के पानी में डूबा कर मार दिया है?

.webp)