भोपाल, 16 मई 2026: राजधानी भोपाल के नवनियुक्त कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करना शुरू कर दिया है। कलेक्टर के कार्यालय से और कलेक्टर के नाम से बिना हस्ताक्षर और जावक नंबर के, मीडिया के साथ शेयर किए गए एक प्रेस नोट में इसके बारे में थोड़ी डिटेल भी दी गई है।
Bhopal Collector Frees ₹70 Crore Govt Land in 15 Days Anti-Encroachment Drive
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में लिखा है कि, 01 अप्रैल 2026 से 15 मई 2026 तक जिले में कुल 46.0000 हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। कलेक्टर गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित मूल्य 70 करोड़ 50 लाख 17 हजार 720 रुपये है। विभिन्न अनुविभागों में की गई कार्रवाई में
- हुजूर अनुविभाग में 22.078 हेक्टेयर,
- बैरसिया में 21.09 हेक्टेयर,
- कोलार में 1.0001 हेक्टेयर,
- एम.पी. नगर में 0.500 हेक्टेयर,
- टी.टी. नगर में 0.478177 हेक्टेयर,
- संत हिरदाराम नगर में 0.415 हेक्टेयर,
- गोविंदपुरा में 0.330 हेक्टेयर तथा
- शहर वृत्त में 0.111 हेक्टेयर
भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासकीय भूमि की नियमित निगरानी सुनिश्चित करते हुए अतिक्रमण के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि शासकीय संपत्तियों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।

.webp)
.webp)