BhopalSamachar.com का असर, दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी लगे रहे आज

Updesh Awasthee
भोपाल, 17 मई 2026
: कोई सनसनीखेज खबर छाप कर, किसी अधिकारी पर प्रेशर क्रिएट करके, किसी कर्मचारी को सस्पेंड करवा देना, हमारी दृष्टि में पत्रकारिता की उपलब्धि नहीं है। आनंद तो तब होता है जब किसी को उसका अधिकार मिल जाए। जैसे भारतीय डाक विभाग के सबसे कर्मठ कर्मचारियों को आज मिला और सोमवार को मिलने वाला है। 15 मई को जो समाचार (यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं) प्रकाशित किया गया था। मात्र 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान हो गया। इसके लिए संवेदनशील वरिष्ठ अधिकारियों का धन्यवाद। पढ़िए पीड़ित कर्मचारियों द्वारा भेजा गया पत्र:- 

Impact of BhopalSamachar.com: Over a Dozen Officials Remained Active Throughout the Day

Respected Sir, आपका हार्दिक आभार !
BhopalSamachar.com में प्रकाशित खबर को PMG, CPMG OFFICE और नई दिल्ली मुख्यालय ने संज्ञान लिया है। लगभग डेढ़ लाख रुपए DSS ऐप बिल केवल हेड पोस्ट ऑफिस जबलपुर का बना है, जो कि आज शाम भुगतान किया जा चुका है। संभागीय कार्यालय जबलपुर अंतर्गत आने वाले समस्त प्रधान डाकघर और उपडाकघरों के समस्त पोस्टमैनों और ग्रामीण डाक सेवकों का भुगतान करने हेतु वरिष्ठ कार्यालयों से आदेश जारी करके बिल मंगवाए गए हैं जिनके भुगतान संभवतः सोमवार को हो जाएंगे। 

Head POST ऑफिस जबलपुर अंतर्गत समस्त ब्रांच (IDC, NDC, MAIL, REGISTRY, ACCOUNT , TREASURY, ADMIN.) के समस्त डाक सहायकों, सहायक डाकपालों एवं डिप्टी पोस्टमास्टरों को सीनियर पोस्टमास्टर ने केवल इसी काम में लगा दिया गया। दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी लगे रहे आज, रिपोर्ट निकालने और बिल बनाने में। संभागीय कार्यालय के सभी अफसर निगरानी सुपरविजन में लगे रहे।

यह काम अभी बाकी है
वर्ष 2023 से लेकर जून 2025 तक पुराने वर्जन Postman Application (PMA) जिसका मोबाइल एलाउंस भुगतान 110 रुपए प्रतिमाह प्रति पोस्टमैन जिसका एरियर्स एक कर्मचारी का लगभग 3000 रुपए बनता है, उसके बिल जानबूझ कर 3 वर्ष तक नहीं बनाए और न ही अब बनाए। केवल प्रधान डाकघर जबलपुर में ही लगभग 70 पोस्टमैन कार्यरत हैं जिनकी संख्या संपूर्ण जबलपुर संभाग में सैकड़ों में हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!