SUNIL VERMA DPR BHOPAL को भारत का प्रतिष्ठित Public Relations Award 2026

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 24 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का इंटरनेट पर सफल प्रचार प्रसार के लिए जनसंपर्क संचालनालय के डिप्टी डायरेक्टर श्री सुनील वर्मा को पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया का प्रतिष्ठित लोक संपर्क सम्मान 2026 दिया जाएगा। राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर पीआरएसआई भोपाल द्वारा 26 अप्रैल को सीएमई हॉल एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिसर में भव्य अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। 

Sunil Verma, DPR Bhopal Honoured with Prestigious Public Relations Award 2026

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया के भोपाल चैप्‍टर द्वारा बताया गया है कि, 26 अप्रैल को आयोजित किये जाने वाले राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस के कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग के उप संचालक श्री सुनील वर्मा, सहायक संचालक सुश्री निहारिका मीना, सहायक संचालक सुश्री हिमांशी बजाज, वरिष्‍ठ आंचलिक पत्रकार श्री मुन्‍ना लाल मिश्रा एवं चौधरी चरन सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की रिसर्च एसोसिएट डॉ. बीनम यादव को लोक संपर्क सम्‍मान से सम्‍मानित किया जाएगा। यह सम्‍मान सीएमई हॉल (जे.के.हॉस्पिटल), एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिसर में प्रात: 10:30 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

पीआरएसआई भोपाल चैप्‍टर के अध्‍यक्ष श्री मनोज द्विवेदी ने बताया है कि राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ‘’जनसंपर्क : लोकतंत्र का पॉंचवा स्‍तंभ’’ विषय पर विशेष व्‍याख्‍यान का आयोजन किया जाएगा। पीआरएसआई भोपाल चैप्‍टर द्वारा आयोजित राष्‍ट्रीय जनसंपर्क दिवस के कार्यक्रम में मध्‍यप्रदेश के पत्रकारिता मीडिया, टी.वी. मीडिया और कॉर्पोरेट मीडिया में कार्यरत महिला पत्रकारों, टी.वी. एंकरों को अचला और उदिता सम्‍मान से सम्‍मानित किया जाएगा। 

कार्यक्रम में वरिष्‍ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्‍लेषक श्री गिरिजा शंकर, प्रख्‍यात साहित्‍यकार डॉ. उर्मिला शिरीष एवं कुलगुरू (वाइस चांसलर) एलएनसीटी यूनिवर्सिटी डॉ. नरेन्‍द्र कुमार थापक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 

इन्‍हें मिलेगा अचला-उदिता सम्‍मान : श्रीमती योजना लाड़, सुश्री निधि परमार, सुश्री ऋषिता तोमर, सुश्री कोपल बरखाने, सुश्री साक्षी त्रिपाठी, सुश्री राशि श्रीवास्‍तव एवं सुश्री दीप्ति तोमर ।

गौरतलब है कि पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया जनसंपर्क एवं संचार के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों में कार्य करने वाले प्रोफेशनल्स की 70 वर्ष पुरानी एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था है। इस संस्था के पूरे देश में लगभग 27 चेप्टर कार्यरत हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!