मंत्री का भाई महिला अधिकारी से बोल - तेरे दांत तोड़ दूंगा, यहीं जिंदा गाड़ दूंगा

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 25 अप्रैल 2026
: शिवपुरी जिले के करैरा शहर में पिछोर विधायक द्वारा वीडियो जारी करके पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकी दिए जाने के बाद, अब पूरे मध्य प्रदेश में इस तरह की घटनाएं सामने आने लगी है। सतना के महापौर ने एक अधिकारी को नाली में घुसेड देने की धमकी दी और वीडियो वायरल करवाया। अब आलीराजपुर से खबर आई है कि मंत्री श्री नागर सिंह चौहान के भाई ने महिला अधिकारी को धमकी दी है - "तेरे दांत तोड़ दूंगा, यहीं जिंदा गाड़ दूंगा"। सिर्फ इतना ही नहीं वह महिला अधिकारी को मारने दौड़ा। 

Minister’s Brother Threatens Woman Officer: “Will Break Your Teeth, Bury You Alive”

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घटना 22 अप्रैल की है। श्री नागर सिंह चौहान, मध्य प्रदेश सरकार में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री हैं। श्री इंदर सिंह चौहान उनके भाई हैं, भाजपा के नेता हैं और जनपद पंचायत का चुनाव जीतकर जनप्रतिनिधि भी रह चुके हैं और मंत्री जी के परिवार के होने के कारण इंदर सिंह की पत्नी जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं। यानी कि इंदर भैया अध्यक्ष पति हैं। आलीराजपुर में लोग मंत्री जी को BOSS और इनको BHAI कहते हैं। वैसे अपने पोस्टर्स में कई बार इंदर सिंह खुद को भी BOSS बताते हैं। कुल मिलाकर इलाके में पॉलिटिकल राउडी टाइप रुतबा गांठ रखा है।
तो घटना वाले दिन, मतलब 22 अप्रैल को जब जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रिया काग कार्यालय पहुंचीं। बताया जा रहा है कि कन्या विवाह योजना में पहले से विवाहित आवेदकों के आवेदन निरस्त किए जाने को लेकर इंदर सिंह चौहान नाराज हो गए। प्रिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इंदर सिंह उनको करने के लिए दौड़े और धमकी दी,‘तेरे दांत तोड़ दूंगा, तुझे यहीं जिंदा गाड़ दूंगा, यहां सब मेरी मर्जी से होगा।’ लेखाधिकारी सावन भिंडे ने उन्हें रोका। पुलिस ने इंदर सिंह चौहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 132, 224, 221, 351(2) और 126(2) के तहत केस दर्ज किया है। मामला गंभीर है, यदि कोई आम नागरिक होता तो पुलिस के लॉकअप में सभ्यता सिखा दी जाती परंतु नेताजी की पत्नी जनपद की अध्यक्ष और भाई मंत्री है। इसलिए बड़ी आसानी से जमानत हो गई। रिपोर्ट लिखाने वाली महिला अधिकारी ने भी जमानत का विरोध नहीं किया।

प्रिया काग, सीईओ ने सुरक्षा मांगी 

प्रिया काग, सीईओ, जनपद पंचायत, आलीराजपुर का कहना है कि, मैं 22 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ऑफिस पहुंची तो इंदरसिंह चौहान ने कन्या विवाह योजना के आवेदन निरस्त करने पर मुझे धमकाया। उन्होंने कहा, ‘तेरे दांत तोड़ दूंगा, जिंदा गाड़ दूंगा’ और मुझे मारने दौड़े। उन्होंने मेरा रास्ता भी रोका। मैं अपने कार्यस्थल पर असुरक्षित महसूस कर रही हूं।

श्री इंदर सिंह चौहान को कैमरे पसंद नहीं है। जनपद पंचायत के ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे हटवा दिए थे। लोगों का कहना है कि किसी पर भी हाथ छोड़ देते हैं लेकिन खाद वितरण को लेकर विपणन सहकारी संस्था के सेल्समैन से मारपीट का मामला पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।
मंत्री श्री नागर सिंह चौहान का कहना है कि, श्री इंदर सिंह चौहान से कई सालों पहले ही संबंध टूट गया है। वह किसके साथ क्या कर रहा है और कोई उसके साथ क्या कर रहा है, यह उनका अपना मामला है। हां तक धमकाने की बात है तो उनकी पत्नी जनपद अध्यक्ष है। वो जानें।

कैलाश विजयवर्गीय से डायरेक्ट कनेक्शन 

श्री इंदर सिंह चौहान की इंस्टा प्रोफाइल चेक करने पर नजरिया प्रशासन मंत्री एवं इंदौर के धाकड़ नेता श्री कैलाश विजयवर्गीय से डायरेक्ट कनेक्शन दिखाई देते हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!