रीवा मुंबई स्पेशल ट्रेन हमेशा के लिए बंद, पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल की नई सूचना

Updesh Awasthee
भोपाल, 23 अप्रैल 2026
: रीवा से मुंबई के लिए संचालित की गई स्पेशल ट्रेन आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 से बंद कर दी गई है। आज रीवा से मुंबई के लिए कोई स्पेशल ट्रेन रवाना नहीं होगी और कल 24 तारीख को मुंबई से रीवा के लिए कोई स्पेशल ट्रेन नहीं आएगी और यह इस ट्रेन के यात्रियों के लिए एक गुड न्यूज़ है।

Rewa–Mumbai Special Train Permanently Cancelled, West Central Railway Bhopal Issues Update

प्रयोग के तौर पर शुरू की गई रीवा मुंबई स्पेशल ट्रेन सक्सेसफुल हो गई है। इस ट्रेन को लगातार यात्री मिल रहे हैं इसलिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन को रेगुलर ट्रेन में बदल दिया है। सामान्य यात्रियों को समझने के लिए, बात सिर्फ इतनी सी है कि इस ट्रेन में आप ज्यादा किराया नहीं लगेगा। जो सामान्य किराया होता है वही लगेगा, क्योंकि यह ट्रेन अब स्पेशल ट्रेन नहीं रह गई है। भोपाल डीआरएम ऑफिस के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि, गाड़ी संख्या 02187/02188 रीवा-सीएसएमटी-रीवा स्पेशल नियमित ट्रेन संख्या 20154/20153 रीवा-सीएसएमटी-रीवा एक्सप्रेस के रूप में रीवा से दिनांक 23.04.2026 से एवं सीएसएमटी से दिनांक 24.04.2026 से नियमित ट्रेन के रूप में संचालित की जायेगी।

यदि आप भी इस ट्रेन से सफर करते हैं तो खुश हो जाइए। जहां एक तरफ महंगाई बढ़ रही है, आपकी पॉकेट को थोड़ी सी राहत तो मिलेगी। रेलवे का कोई भरोसा नहीं है इसलिए रिजर्वेशन से पहले उक्त ट्रेन की समय-सारणी एवं अन्य जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत सूचना प्रणाली से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!