जेके रोड भोपाल: सरेराह महिलाओं को लूटा, दोनों महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती, सारंग मिले - NEWS with VIDEO

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 12 अप्रैल 2026
: शहर अब किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं रह गया है। श्यामला हिल्स में मॉर्निंग वॉक से लौट रहे अधिकारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूट लिया। शाम को जेके रोड भोपाल से महिलाओं को लूटने की खबर आ गई। या घटना सरेआम और सरेराह की गई। जो लोग जेके रोड के बारे में जानते हैं उन्हें पता है कि यहां पर काफी अच्छा ट्रैफिक होता है और रोड के दोनों तरफ पुलिस पॉइंट भी होता है। 

टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि किर्ती शर्मा और उनकी सहेली आंगनबाड़ी की आशा कार्यकर्ता हैं। दोनों पिपलानी में रहने वाली सहेली से मिलकर अपनी स्कूटी से शनिवार की रात को घर की ओर लौट रही थीं। पानी की टंकी के पास जेके रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया। एक युवक ने चलती बाइक पर महिला के बैग को झपटने का प्रयास किया। क्योंकि बैग क्रास में टंगा था, वह आसानी से नहीं खिंचा, लुटेरे ने जोर लगाया तो महिला जमीन पर गिर गईं। जिसके बाद आरोपी बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में नकदी, मोबाइल और दस्तावेज रखे थे।

राहगीरों ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। 12 अप्रैल 2026 को रात 8:00 बजे, जब यह समाचार लिखा जा रहा है, पुलिस के पास इस मामले को लेकर कोई लेटेस्ट न्यूज़ नहीं है। ना तो पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी है और ना ही लुटेरों के बारे में पुलिस को कुछ पता चल पाया है। 

मंत्री विश्वास सारंग महिलाओं से मिलने पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मंत्री सारंग ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही मंत्री सारंग ने पीड़ित महिलाओं के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई करवाई जाएगी। उपरोक्त जानकारी श्री विश्वास सारंग के मीडिया संपर्क अधिकारी श्री नागेंद्र मिश्रा द्वारा दी गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!