Raman Boolchandani ASHIYANA BUILDERS की लव स्टोरी, MP NAGAR थाने में मामला दर्ज

Updesh Awasthee
भोपाल, 12 अप्रैल 2026
: शहर के प्रतिष्ठित करोड़पति कारोबारी और ASHIYANA BUILDERS PVT LTD के डायरेक्टर RAMAN BOOLCHANDANI (DIN 06432221) के खिलाफ एमपी नगर पुलिस थाने में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ है। शिकायत करने वाली लड़की की उम्र 24 साल है। वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। लड़की का कहना है कि उनकी लव स्टोरी 2 साल पहले शुरू हुई थी।

Raman Boolchandani of Ashiyana Builders in Trouble: Love Story Case Registered at MP Nagar Police Station

दरअसल ASHOK KUMAR BOOLCHANDANI शहर के प्रतिष्ठित बिल्डर और करोड़पति कारोबारी है। ASHIYANA BUILDERS PVT LTD के संस्थापक भी अशोक कुमार ही हैं। RAMAN BOOLCHANDANI उनके बेटे हैं। उत्तर प्रदेश की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने एमपी नगर पुलिस को बताया कि वह 2 साल पहले नौकरी की तलाश में उत्तर प्रदेश से भोपाल आई थी। इसी दौरान उसकी रमन से मुलाकात हुई। रमन ने नौकरी तो नहीं दी लेकिन दोनों के बीच में बातचीत होने लगी। फिर दोस्ती हो गई और बात दोस्ती से आगे बढ़ गई। 

लड़की का कहना है कि, एक दिन रमन ने उसको एमपी नगर के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। शादी के लिए प्रपोज किया और फिजिकल रिलेशन बनाए। इसके बाद कोलार में उसको रहने के लिए एक फ्लैट दिलवा दिया और यहां पर आकर नियमित रूप से उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाता रहा। शिकायत करने वाली युवती का कहना है कि 2024 से 2026 तक तीन बार अबॉर्शन भी करवाया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर अर्चना तिवारी कर रही हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन रमन को गिरफ्तार नहीं किया गया है। फिलहाल लड़की का मेडिकल और उसके द्वारा की गई शिकायत की पुष्टि होना बाकी है। 

होटल के सीसीटीवी कैमरे से कोई रिकॉर्ड तो नहीं मिल पाएगा लेकिन 3 बार अबॉर्शन के मामले में डॉक्टर को राउंडअप किया जा सकता है। पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बाद पता चलेगा कि, दोनों के बीच में कोई संबंध था या नहीं, यदि था तो किस प्रकार का संबंध था और लड़की ने अपनी शिकायत में सब कुछ सही बताया है या फिर बात कुछ और ही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!