मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा के कर्मचारियों को गर्मी की छुट्टियां लेकिन पर्यटन पर प्रतिबंध

Updesh Awasthee
भोपाल, 23 अप्रैल 2026:
मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को इस साल गर्मी की छुट्टियां तो मिलेगी लेकिन छुट्टी के दौरान मुख्यालय के बाहर पर्यटन पर नहीं जा सकते। मतलब अपने शहर में पिकनिक बना सकते हैं लेकिन शहर के बाहर पर्यटन के लिए नहीं जा सकते। डिसीजन हो चुका है। ड्राफ्ट तैयार है और जल्दी ही सभी जिलों के कलेक्टर द्वारा जारी किया जाएगा। 

MP School Education Staff Get Summer Break, But Tourism Trips Restricted

दरअसल, मध्य प्रदेश में जनगणना 2017 का काम शुरू हो चुका है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह जनगणना की ड्यूटी से बचने के लिए विभिन्न प्रकार के बहाने बना रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य के नाम पर छुट्टी मांगने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का प्रावधान किया गया है फिर भी इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि, कुछ कर्मचारी किसी न किसी कारण से निर्धारित कर्तव्य पर अनुपस्थित हो जाएंगे। इसके लिए पहले से ही कर्मचारियों की एक टीम को रिजर्व में रखा गया है लेकिन फिर भी, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों का मुख्यालय पर होना अनिवार्य है। 

MP School Employees: Holidays Yes, Tourism No

इसलिए फैसला लिया गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग के ऐसे शिक्षक जिनको गर्मी की छुट्टी मिल रही है, उनकी छुट्टियां रद्द नहीं की गई है लेकिन वह मुख्यालय छोड़कर नहीं जा सकते। सामान्य तौर पर गर्मी की छुट्टी में शिक्षक समाज अपने परिवार के साथ ठंडे प्रदेशों के पर्यटन पर अथवा गांव इत्यादि माता-पिता की सेवा और संपत्ति की देखभाल के लिए शहर से बाहर चले जाते हैं। इस बार स्कूल शिक्षा के शिक्षक, अपने परिवार के साथ अपने शहर में वीकेंड की तरह पिकनिक तो बना सकते हैं लेकिन पर्यटन पर नहीं जा सकते।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!