JM Scindia Viral Video - हितग्राही से पूछा: मैं तुमको कुटीर दे रहा हूं, बदले में तुम मुझको क्या दोगे

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 3 अप्रैल 2026
: केंद्रीय मंत्री एवं गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह एक ग्रामीण व्यक्ति को पात्रता के अनुसार, सरकारी योजना के माध्यम से कुटीर दे रहे हैं और बदले में डिमांड भी कर रहे हैं। यह डिमांड उन्होंने भरे मंच से की, उनके हाथ में माइक था इसलिए सब ने सुनी और वीडियो रिकॉर्ड हो गया। 

‘What Will You Give Me in Return?’ Scindia’s Viral Video Creates Buzz

यह वीडियो अशोकनगर जिले के ग्रामीण क्षेत्र पिपरई में आयोजित सरकारी कार्यक्रम का है। यह कार्यक्रम दिनांक 3 अप्रैल 2026 को आयोजित हुआ। सिर्फ 36 सेकंड का यह वीडियो न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बल्कि इस वीडियो की प्रशंसा भी की जा रही है। यदि आपने वीडियो नहीं देखा तो सबसे पहले वीडियो देखिए:- 
 

बदले में ऐसी डिमांड समाज के लिए अच्छी है

हमारे नियमित पाठक जानते हैं कि हम, मध्य प्रदेश में विकास, सामाजिक संतुलन और राजनीति में शुचिता के लिए पत्रकारिता करते हैं। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टोकने में कभी पीछे नहीं रहते, इसलिए उतनी ही तीव्रता के साथ यह भी कहना चाहते हैं कि इस तरह की डिमांड, समाज के लिए अच्छी है। यदि सरकारी कार्यक्रमों में लोगों को सामाजिक कुरीतियों और प्रोपेगेंडा के खिलाफ इस प्रकार से आग्रह पूर्वक संकल्प दिलाया जाए तो इसका असर जरूर दिखाई देगा। हमारी ओर से सिंधिया को साधुवाद। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!