आलीराजपुर सांसद ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात की, विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखा

Updesh Awasthee
आलीराजपुर, भोपाल समाचार।
क्षेत्रीय विकास एवं बेहतर सड़क संपर्क को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उनका आलीराजपुर जिले के दो मार्गों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए पत्र सौंपा। दूसरी तरफ विधायक, जोबट ने आरडीएसएस योजना के तहत चल रहे कार्यों में भारी लापरवाही एवं देरी को लेकर जिला कलेक्टर अलीराजपुर को पत्र लिखकर सख्त नाराज़गी जताई है तथा जिम्मेदार एजेंसी/ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

आलीराजपुर, जोबट, बोरी एवं सरदारपुर मार्ग बनेगा फोर लेन 

क्षेत्रीय विकास एवं बेहतर सड़क संपर्क को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रतलाम-झाबुआ-आलीराजपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उनका आलीराजपुर जिले के दो मार्गों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए पत्र सौंपा।

इस सौजन्य भेंट के दौरान सांसद चौहान ने चांदपुर (गुजरात सीमा) मार्ग से आलीराजपुर–आम्बुआ - जोबट - उदयगढ़ - बोरी - टांडा - सरदारपुर तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फोरलेन मार्ग बनाए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई, सांसद श्रीमती चौहान ने पत्र में कहा कि प्रस्तावित मार्ग, इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 47 को गुजरात राज्य से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 56 से जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है । एक महत्वपूर्ण संपर्क कॉरिडोर का काम करेगा, जिससे मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। वर्तमान में इस मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे सड़क उन्नयन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। यदि इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फोरलेन विकसित किया जाता है तो यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और समय की बचत होगी। इस मार्ग के उन्नयन से न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। साथ ही आदिवासी अंचल को मुख्यधारा से जोड़ने में भी यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी। 

आम्बुआ सेजवाडा मार्ग पर भी हुई सार्थक चर्चे

सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने इस मार्ग के साथ ही केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से आम्बुआ से सेजवास स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के विषय पर भी सार्थक चर्चा की, सांसद श्रीमती चौहान ने अवगत करवाया कि इस मार्ग को आपके द्वारा ही भूमिपूजन किया गया, जिसके निर्माण हेतु विभागीय प्रक्रियाएं चल रही है, किंतु उसकी गति अत्यंत धीमी होने से जमीनी स्तर पर ग्रामीणों को सिर्फ हताशा मिल रही है।  

दोनों ही विषयों पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा सांसद श्रीमती अनिता चौहान को विश्वास दिलाया गया कि उनके द्वारा संज्ञान में लाए गए दोनों मार्गों को लेकर जल्द ही सकारात्मक एवं जनहितैषी परिणाम देखने को मिलेंगे। 

सांसद श्रीमती चौहान की पहल को जिले के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है और स्थानीय लोगों में भी इस मांग को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

आरडीएसएस योजना के अंतर्गत क्षेत्र में विघुत वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण हेतु कार्य में भारी लापरवाही : विधायक सेना महेश पटेल

कल 02 अप्रैल 2026 को विधायक, जोबट ने आरडीएसएस योजना के तहत चल रहे कार्यों में भारी लापरवाही एवं देरी को लेकर जिला कलेक्टर अलीराजपुर को पत्र लिखकर सख्त नाराज़गी जताई है तथा जिम्मेदार एजेंसी/ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक द्वारा भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 192 जोबट के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में आरडीएसएस योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति अत्यंत धीमी है। ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों एवं क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि संबंधित एजेंसी एवं ठेकेदार समय-सीमा का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं।उन्होंने बताया कि विकासखंड जोबट में कुल 74 कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से अब तक केवल 30 कार्य ही पूर्ण हो पाए हैं, जबकि 44 कार्य अधूरे पड़े हैं। इसी प्रकार विकासखंड कट्ठीवाड़ा में 33 कार्यों में से मात्र 3 कार्य पूर्ण हुए हैं और 30 कार्य अभी भी लंबित हैं। वहीं विकासखंड चंद्रशेखर आजाद नगर में 64 कार्यों में से 19 कार्य पूर्ण हुए हैं, जबकि 45 कार्य अधूरे हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि योजना के क्रियान्वयन में गंभीर अनियमितताएं एवं लापरवाही बरती जा रही है।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त कार्य वर्ष 2022-23 में स्वीकृत किए गए थे, लेकिन वर्तमान समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण नहीं हो सके हैं। इसके चलते क्षेत्र के ग्रामीण नागरिकों को विद्युत सुविधा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे आमजन में असंतोष व्याप्त है। कई स्थानों पर अधूरे कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। 

विधायक सेना महेश पटेल ने कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित एजेंसी/ठेकेदार की कार्यप्रणाली की जांच कर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही, सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के लिए सख्त निर्देश जारी किए जाएं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं किए जाते हैं, तो संबंधित ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो।

इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में नाराज़गी देखी जा रही है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिला प्रशासन इस पर कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।
रिपोर्ट: नवीन सेन
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!