अजाक्स विवाद का पटाक्षेप: मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष और विशेष गढ़पाले IAS कार्यवाहक अध्यक्ष

Updesh Awasthee
भोपाल, 3 अप्रैल 2026
: मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष का विवाद खत्म हो गया है। प्रांतीय सचिव डॉ.अनिल अर्गल ने बताया कि रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी भोपाल द्वारा जारी अधिकृत मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के प्रांताध्यक्षों की सूची विधानसभा पटल पर रखी गई।  साथ ही अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल को जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि कुछ लोग अजाक्स संगठन के बैनर को बदनाम करने के उद्देश्य से शिकवा-शिकायत, सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं। 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी विभागों को पत्र जारी

परीक्षण करने के उपरांत अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग (कर्मचारी कल्याण संगठन) मंत्रालय, वल्लभ भवन द्वारा शासन के समस्त विभागों को पत्र जारी कर चौधरी मुकेश मौर्य को म.प्र.अजाक्स का वैधानिक प्रांताध्यक्ष और श्री विशेष गढ़पाले (IAS) को कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष मान्य कर शासन से मांगपत्रों पर पत्राचार करने के लिए अधिकृत किया है। चौधरी मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष एवं श्री विशेष गढ़पाले जी वरिष्ठ (IAS) कर्यवाहक प्रांताध्यक्ष म.प्र.अजाक्स ने बताया कि संगठन में सब मिलजुल कर संगठनात्मक कार्य करेगें। संगठन में अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ समाज को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए संगठन वह सभी कार्य सेवा और समर्पण भाव से करेगा, जिससे अनुसूचित जाति-जनजाति समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
      
प्रांताध्यक्षद्वय ने कहा कि यह संगठन केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्तियों तक पहुंचाने का भी कार्य प्रमुखता से करेगा। 

इसके साथ ही छात्रावासों में एस सी/एस टी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं का क्रियान्वयन ठीक से हो इस पर भी संगठन विशेष से रूप से शासन-प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा। 

संगठनात्मक समस्त गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु अजाक्स भवन भोपाल में शीघ्र ही प्रांतीय एवं जिलापदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी।

सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी उक्त आदेश से एस सी/एस टी संवर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों में लंबे समय से चली आ रही ऊहापोह और भ्रांति की स्थिति का समाधान होने से अधिकारी एवं कर्मचारियों में हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित हुआ है। 
वहीं प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों व अनेक शुभ चिंतकों ने मध्य प्रदेश सरकार एवं सामान्य प्रशासन विभाग का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान श्री श्यामलाल डोहरिया मुख्य स्टेट समन्वयक श्री रामकिशोर दाहिया स्टेट संगठन समीक्षक व प्रदेश अध्यक्ष अजाक्स पेंशनर्स एशोसिएशन, श्री एस.डी.बंसकार प्रांतीय महासचिव, श्री मुरारीलाल लिधोरिया, श्री किशोर चौहान, श्री दिनेश कुमार उमरैया प्रांतीय सचिव, श्री संजय सिंह मुख्य अभियंता (PHE) विभाग इंदौर व प्रांतीय महसचिव श्री के.एस.गंगवार, प्रांतीय प्रवक्ता श्री नत्थू सिंह अहिरवार, प्रांतीय संयुक्त सचिव पुत्तू सिंह परिहार, डॉ.मनीष कुमार शेन्डे, गजेन्द्र राजौरिया तथा प्रदेश के विभिन्न जिलाध्यक्षगणों में सर्वश्री अशोक कटारिया इंदौर, विमल जारवल कार्यवाहक जिलाध्यक्ष इंदौर, श्री सुधीर राजनेगी जिलाध्यक्ष सिवनी, श्री गिरीश दहायत जिलाध्यक्ष भोपाल, श्री एल.आर.अहिरवार विदिशा, डॉ.विजय अरख सतना, श्री एस.बी.इनवाती जिलाध्यक्ष छिन्दवाड़ा, श्री राजेन्द्र सिंह धुर्वे सागर, श्री फूलचंद सिंह मरावी जिलाध्यक्ष अनूपपुर, श्री गया सिंह तेकाम जिलाध्यक्ष मैहर, श्री राम कुशल दहायत कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मैहर, श्री बलबीर सिंह परस्ते जिलाध्यक्ष कटनी, श्री अर्जुन कोल जिला महासचिव कटनी, श्री मुकेश बंसल एवं श्री विजय सिंघानिया सहित अनेकों अधिकारी एवं कर्मचारियों साथियों ने प्रांताध्यक्ष श्री चौ.मुकेश मौर्य एवं श्री विशेष गढ़पाले वरिष्ठ (IAS) कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष जी को बधाईयां प्रेषित की हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!