भोपाल, 3 अप्रैल 2026: जब मैनेजमेंट जानदार होता है तो BHEL जैसी कंपनी बनती है और जब मैनेजमेंट धुरंधर होता है तो BHEL BHOPAL जैसा सेक्टर बनता है लेकिन यदि मैनेजमेंट घटिया हो तो बिल्कुल वही हो जाता है जो आजकल BHEL BHOPAL के खंडहरों में हो रहा है। डॉक्यूमेंट में तो यह प्रॉपर्टी BHEL की है लेकिन असल में इस पर अपराधियों का कब्जा है और प्रॉपर्टी को नशा एवं जुआ जैसे अपराधों के लिए किराए पर दिया जा रहा है।
BHEL Bhopal Ruins Allegedly Taken Over by Criminals; Extortion Video Goes Viral
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक अपराधी हाथ में चाकू लेकर एक खंडहर हो चुके मकान में 2 युवकों को धमकी देता हुआ दिखाई देता है। फिर उनसे वसूली करता है। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जाता है और फिर वीडियो को वायरल किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि BHEL के खंडहरों पर अपराधियों का कब्जा है। आप अपराधियों से खंडहरनुमा मकान, घंटे के हिसाब से किराए पर ले सकते हैं। फिर जुआ खेलने, नशा करना, इत्यादि ऐसे गैरकानूनी काम कर सकते हैं जिसमें पुलिस का झमेला ना हो। दोनों युवक बिना पैसा दिए खंडहर में नशा कर रहे थे। इसलिए उनको चाकू दिखाकर धमकी दी गई। फिर किराया वसूली की गई और वीडियो इसलिए वायरल किया गया ताकि दहशत बनी रहे और किराया मिलता रहे।
पुलिस के मुताबिक फरियादी अशोका गार्डन का रहने वाला है। सौरभ मीणा (32) प्राइवेट जॉब करता है। उसने पुलिस को बताया कि दोस्त के साथ खंडहर में शराब पीने गया था। जहां अचानक आए बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटपाट की। पुलिस का कहना है कि हाथ में चाकू लिए बदमाश सचिन उर्फ बच्ची है, उसे बाणगंगा में बच्ची नाम से जाना जाता है। बच्ची का पुराना क्राइम रिकॉर्ड भी है। टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। वे डर के कारण सामने आने को तैयार नहीं थे।

.webp)
