दसवीं पास के लिए भारतीय सेना में भर्ती हेतु आवेदन का आखिरी मौका, जून में होगी कॉमन एंट्रेंस परीक्षा

Updesh Awasthee
भोपाल, 05 अप्रैल 2026
: सेना भर्ती कार्यालय भोपाल से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना को जारी की गई है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। 17 वर्ष 6 महीने से अधिक उम्र के दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन का यह आखरी मौका है।

मध्य प्रदेश के 15 जिलों के युवा आवेदन कर सकते हैं

मध्यप्रदेश के अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्ना, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर एवं विदिशा जिलों के स्थायी निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से प्रारंभ हो गई है, जो 01 अप्रैल से तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल 2026 तक कर दी गई। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

रिक्त पदों के नाम

जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर पुरुष (जनरल ड्यूटी, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन दसवीं पास, ट्रेडमैन आठवीं पास), अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट एवं सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

जून में होगी कॉमन एंट्रेंस परीक्षा 

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम 01 जून से तारीख बढ़ाकर 15 जून 2026 के मध्य आयोजित किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश एवं पात्रता शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा एवं शैक्षिक योग्यता 

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारतीय सेना द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। अग्निवीर भर्ती 2026 में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जो आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी शर्तों को पूरा करते हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा न करने की स्थिति में उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अग्निवीर वैकेंसी 2026 के अंतर्गत भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा 2026 की विस्तृत पात्रता आयु सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष,शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार का 10वीं/मैट्रिक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, न्यूनतम 45% कुल अंक तथा प्रत्येक विषय में 33% अंक राष्ट्रीयता भारतीय नागरिक लिंग पुरुष एवं महिला (पद के अनुसार) इंडियन आर्मी अग्निवीर रिक्रूटमेंट के तहत चयनित उम्मीदवारों को भारतीय सेना में आकर्षक वेतन पैकेज और भत्ते प्रदान किए जाएंगे। 

अग्निवीर भर्ती 2026 के अंतर्गत शुरुआती वेतन लगभग ₹30,000 प्रति माह होगा, जिसमें समय-समय पर वार्षिक वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा अग्निवीरों को जोखिम भत्ता, कठिनाई भत्ता सहित अन्य लागू भत्ते भी मिलेंगे। चार वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने पर एक अग्निवीर को कुल वेतन पैकेज लगभग ₹6.92 लाख प्राप्त होगा। साथ ही सेवा समाप्ति पर अग्नि वीर वैकेंसी 2026 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को ब्याज सहित लगभग ₹11.71 लाख की सेवा निधि राशि दी जाएगी। नीचे भारतीय सेना अग्निवीर 2026 के वर्षवार वेतन कार्यकाल अवध प्रति माह वेतन 
प्रथम वर्ष ₹30,000 + लागू भत्ते 
द्वितीय वर्ष ₹33,000 + लागू भत्ते 
तृतीय वर्ष ₹36,500 + लागू भत्ते एवं 
चतुर्थ वर्ष ₹40,000 + लागू भत्ते प्राप्त होते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!