इंदौर में लोकमान्य नगर और राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच रोड ओवर ब्रिज का भूमि पूजन

Updesh Awasthee
रतलाम, 05 अप्रैल 2026:
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत इंदौर – डॉ. अम्बेडकर नगर रेलखंड पर यातायात को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी क्रम में लोकमान्य नगर और राजेंद्र नगर स्टेशन के बीच स्थित समपार संख्या 253 पर रोड ओवर ब्रिज के निर्माण हेतु 05 अप्रैल 2026 को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Indore Gets New ROB Between Lokmanya Nagar and Rajendra Nagar

इस कार्यक्रम में सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव तथा तथा विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी इस अवसर पर मौजूद रहे।प्रस्तावित दो-लेन पुल का निर्माण लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसकी लंबाई लगभग 740 मीटर तथा चौड़ाई करीब 10.50 मीटर निर्धारित की गई है।

इस रोड ओवर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्र में रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और सड़क एवं रेल यातायात की सुरक्षा एवं सुगमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भी काफी सुविधा प्राप्त होगी। पश्चिम रेलवे के निर्माण विभाग द्वारा इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के लिए आवश्यक सभी तैयारियां की जा रही हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!