CGL 2026 Notification कब आएगा, मीडिया रिपोर्ट्स का पूर्वानुमान पढ़िए

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 5 अप्रैल 2026
: कर्मचारी चयन आयोग के ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर 2026-27 के अनुसार CGL 2026 के लिए Advertisement Date: March 2026, Closing Date: April 2026 और Tier-1 Exam: May–June 2026 लिखा है, लेकिन आज 5 अप्रैल हो गई और अब तक नोटिफिकेशन नहीं आया। आईए जानते हैं कि Times of India, Career Power, Adda247, Physics Wallah आदि इस बारे में क्या बता रहे हैं। 

SSC CGL 2026 Notification Delayed, Now Expected in April

उपरोक्त सभी मीडिया और शिक्षा संस्थानों की तरफ से जो अपडेट दिए गए हैं उसके अनुसार नोटिफिकेशन अप्रैल के महीने में ही आएगा। कुछ संस्थाओं का कहना है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में आएगा और कुछ 15 अप्रैल तक आने की उम्मीद जाता रहे हैं। जबकि कुछ रिपोर्टर्स में लिखा है कि, नोटिफिकेशन तैयार है और किसी भी समझदारी हो सकता है। यदि नोटिफिकेशन अप्रैल के पहले सप्ताह में आ गया तो परीक्षा अपने निर्धारित समय पर हो जाएगी। नहीं तो यह नया कर्मचारी चयन आयोग है। यहां नोटिफिकेशन से लेकर रिजल्ट तक कई बार आंदोलन करने पड़ सकते हैं। 

अब कैंडीडेट्स क्या करें

कुछ करने की जरूरत नहीं है। किसी वेबसाइट को डेली चेक करने की जरूरत नहीं है। X पर हैशटैग आंदोलन और टेलीग्राम पर मैसेज फॉरवर्ड करने की जरूरत नहीं है। अभी कोई ज्यादा देरी नहीं हुई है। सरकारी कामकाज में इतना चलता है। अपनी पढ़ाई पर ध्यान दीजिए, नोटिफिकेशन जब भी जारी होगा आपको पता चल जाएगा। 6-8 घंटे के भीतर हर किसी के मैसेज बॉक्स में पहुंच ही जाता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!