भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद तिलक लगवाते हैं, आरती करते हैं लेकिन वंदे मातरम नहीं बोलते: सूर्यवंशी

Updesh Awasthee
भोपाल, 5 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कांग्रेस विधायक श्री आरिफ मसूद के ऊपर नगर निगम के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि श्री मसूद वोट की राजनीति के लिए ढोंग करते हैं। वार्ड-51 के शाहपुरा में रविवार को पार्क और सीमेंट क्रांकीट सड़क के लिए भूमिपूजन किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान श्री किशन सूर्यवंशी ने यह बयान दिया है। 

आरिफ मसूद, माता की चुनरी भी ओढ़ते हैं लेकिन वंदे मातरम नहीं बोलते

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने विधायक श्री आरिफ मसूद की कार्यशैली पर सवाल उठाए। कहा, बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि कुछ नेता वोट की राजनीति के लिए ढोंग करते हैं। जब जनता के बीच जाना होता है, तो वे तिलक भी लगवाते हैं, आरती भी करते हैं और माता की चुनरी भी ओढ़ लेते हैं, लेकिन विधायक बनते ही उनकी निष्ठा बदल जाती है और वे राष्ट्र की आन-बान-शान 'वंदे मातरम' गाने से भी इनकार कर देते हैं। जनता अगली बार मध्य विधानसभा का नेतृत्व किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ में दें, जो राष्ट्रवाद की विचारधारा को सर्वोपरि रखे। मंच पर भोपाल संगठन प्रभारी जसवंत सिंह हाड़ा, विकास विरानी भी मौजूद थे। 

कांग्रेस में विधायक आरिफ मसूद का बढ़ता कद 

फरवरी में बुरहानपुर में एक कार्यक्रम में आरिफ मसूद ने कांग्रेस पार्टी को चेतावनी दी कि अगर अल्पसंख्यकों के साथ नहीं खड़ी हुई तो चुनाव में उन्हें "घर बैठा दिया जाएगा"। उन्होंने कहा कि पार्टी को अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़ा होना चाहिए। इस न्यूज़ को टाइम्स ऑफ़ इंडिया सहित दिल्ली के कई अखबारों ने जगह दी थी। इसके बाद श्री आरिफ मसूद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की अल्पसंख्यक विभाग की एडवाइजरी काउंसिल में शामिल किया गया है। श्री मसूद की जिंदगी में पहली बार यह अवसर है जब उनको कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की लिस्ट में शामिल किया गया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!