भोपाल समाचार, 7 अप्रैल 2026: ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट बढ़ते हुए तो आपने कई बार देखा होगा लेकिन क्या लास्ट डेट निकल जाने के 5 दिन बाद ऑनलाइन आवेदन की तारीख को बढ़ते हुए देखा है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल में लापरवाही का यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
MP Board DElEd: Online Application Dates Extended 5 Days After Last Date
आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को परीक्षा नियंत्रण, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा आदेश क्रमांक 4511 जारी किया गया। इसमें लिखा है कि, मण्डल द्वारा संचालित सत्र 2025-26 की प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (D.El.Ed.) नियमित परीक्षा प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन-पत्र ऑनलाईन भरने हेतु आदेश क्रमांक 4439-4440/प.स./2026, भोपाल दिनांक 02.03.2026 जारी आदेश में दिनांक 02.04.2026 को ऑनलाईन आवेदन-पत्र की अंतिम तिथी थी। जिसमें आंशिक संशोधन करते हुये दिनांक 15.04.2026 तक विलंम्ब शुल्क राशि ₹1,500/- के साथ तिथि में वृद्धि की जाती है। रिपोर्ट श्रीमती शैली शर्मा, एडिटिंग नितिन श्रीवास्तव।

.webp)
