भोपाल समाचार, 24 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के लगभग 10 लाख किसानों के लिए आज एक बंपर धमाका ऑफर घोषित किया है। युद्ध के कारण समुद्र में गेहूं का निर्यात नहीं हो पा रहा है उसके बावजूद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया है कि, न केवल सबका गेहूं खरीदा जाएगा बल्कि अनलिमिटेड स्लॉट बुकिंग का ऐलान भी कर दिया है।
CM Mohan Yadav’s Major Announcement for Farmers in MP, Social Media Live
उल्लेखनीय है कि, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा है युद्ध अब आसमान के बाद समुद्र के अंदर भी शुरू हो चुका है। समुद्र की नाकेबंदी कर दी गई है। ऐसी स्थिति में गेहूं का एक्सपोर्ट असंभव हो गया है। स्वाभाविक है कि, सरकार की तरफ से खरीदी में कमी की जानी चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने फैसला लिया कि मध्य प्रदेश के किसानों को अंतरराष्ट्रीय समस्या का शिकार नहीं होने दिया जाएगा। डॉ मोहन यादव ने लगातार केंद्र सरकार से अनुरोध किया और यह गुंजाइश बनाने में सफल हो गए। आज सोशल मीडिया पर रात 9:00 बजे लाइव टेलीकास्ट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस बात की घोषणा की।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की लाइव टेलीकास्ट की सबसे खास बात
लाइव टेलीकास्ट के दौरान मुख्यमंत्री भावुक हो गए
सीएम डॉक्टर मोहन यादव आज थोड़ा भावुक होते हुए भी नजर आए, लाइव टेलीकास्ट के दौरान उन्होंने कहा कि, जब से मैंने मुख्यमंत्री के रूप में इस महत्वपूर्ण पद की शपथ ली है... तब से पूरा मध्यप्रदेश ही मेरा परिवार है... (इस दौरान उनकी आवाज थोड़ी लड़खड़ा गई, आंखों में भी नमी दिखाई दी।) इसके बाद उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश तेजी से विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है... प्रदेश की तीव्र गति के विकास का मुख्य आधार आप सब हमारे प्रिय किसान भाई-बहन हैं... मैं प्रदेश के समस्त अन्नदाताओं को नमन करता हूं।
MP Wheat Procurement 2024: गेहूं खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन को देखते हुए मध्यप्रदेश गेहूं उपार्जन 2024 के लक्ष्य में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। केंद्र सरकार के सहयोग से अब गेहूं उपार्जन का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है।
MP Wheat Slot Booking 2024
इसके साथ ही, किसानों की सुविधा के लिए MP Wheat Slot Booking 2024 की प्रक्रिया को और आसान बना दिया गया है। स्लॉट बुकिंग की अब कोई लिमिट नहीं है। जबकि पहले यह केवल 1000 थी जिसे बाद में बड़ा कर ढाई हजार किया गया था। इसके अलावा स्लॉट बुकिंग की लास्ट डेट 30 अप्रैल से बढ़ाकर अब 9 मई तक कर दी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं अब शनिवार को अवकाश नहीं रहेगा, जिससे किसान निर्बाध रूप से अपनी उपज बेच सकेंगे।
मध्यप्रदेश भू-अर्जन मुआवजा: अब मिलेगा 4 गुना मुआवजा
किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार ने भू-अर्जन (Land Acquisition) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब किसानों को उनकी भूमि के बदले 4 गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। यह निर्णय प्रदेश के किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।
मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना: Solar Pump Subsidy MP 90%
सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। किसानों को 90 प्रतिशत सब्सिडी पर सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। देश में पहली बार मात्र 5 रुपये में कृषि पंप कनेक्शन की सुविधा दी जा रही है।
मध्य प्रदेश के किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली
सरकार की योजना है कि किसानों को रात के बजाय दिन में ही सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है जो किसानों को काफी राहत देगा।
Milk Capital Project MP
मध्यप्रदेश को देश की 'मिल्क कैपिटल' बनाने के लिए सरकार निरंतर नवाचार कर रही है।
प्रदेश में 1752 नई दुग्ध समितियों का गठन किया गया है।
दूध संकलन अब प्रतिदिन 10 लाख किलोग्राम से अधिक हो गया है।
पशुपालक किसानों को अब दूध का दाम 8 से 10 रुपये प्रति किलो बढ़कर मिल रहा है।
Urad and Mustard MSP Bonus
मध्यप्रदेश सरकार ने दलहन और तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है:
उड़द पर बोनस: तय समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 600 रुपये प्रति क्विंटल की बोनस राशि दी जाएगी।
सरसों पर भावांतर योजना: सरसों पर भावांतर योजना लागू होने से किसानों को एमएसपी (MSP) से भी अधिक दाम मिल रहे हैं।
खाद और यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता
खेती के लिए आवश्यक उर्वरकों की कोई कमी न हो, इसके लिए सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस साल प्रदेश में यूरिया की उपलब्धता 5.90 लाख मीट्रिक टन है, जो पिछले वर्ष से भी अधिक है। नई वितरण प्रणाली के माध्यम से किसान बिना लाइन लगे मनचाहे स्थान से खाद प्राप्त कर सकेंगे।
'सच्चा वादा और पक्का काम' के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मध्यप्रदेश के किसानों को विकसित भारत 2047 के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सशक्त कर रही है।
CM डॉ मोहन यादव का सोशल मीडिया लाइव 24 अप्रैल 2026 का पूरा वीडियो
LIVE: प्रदेशवासियों के नाम संबोधन... https://t.co/le2X7V1R2f
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 24, 2026

.webp)