सीएम डॉ. मोहन कांग्रेस पर भड़के: माता बहनों के साथ सही नहीं किया, जनता जवाब देगी

Updesh Awasthee
भोपाल, 17 अप्रैल 2026
: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संसद में महिला सशक्तिकरण से जुड़े विधेयक के पारित न होने पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कांग्रेस की मंशा पर सवाल खड़े किए।

CM Mohan Yadav Hits Out at Congress Over Women’s Reservation Bill

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हुई है। उन्होंने इसे अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विधेयक को पास न होने देना गंभीर चिंता का विषय है।

इस मुद्दे पर राजनीति उचित नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा कि यह घटनाक्रम देश की माताओं और बहनों के अधिकारों व सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे पर इस तरह की राजनीति उचित नहीं है। उन्होंने लिखा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब अवश्य देगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!