भोपाल में कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष सम्मेलन, संगठन मजबूत करने पर फोकस

Updesh Awasthee
आलीराजपुर, 18 अप्रैल 2026
: भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सम्मेलन में प्रदेशभर के ब्लाक अध्यक्ष, विधायक, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

Congress Holds Block Presidents’ Conference in Bhopal, Focus on Strengthening Organisation

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। नेताओं ने ब्लॉक अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताते हुए गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया। जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं और आमजन की आवाज उठाती रही है और आगे भी मजबूती से उठाएगी।

सम्मेलन में आगामी दिनों में जनसंपर्क अभियान, चौपाल, पदयात्रा और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। रिपोर्ट: नवीन सेन।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!