भोपाल, 21 अप्रैल 2026: टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की जॉइंट डायरेक्टर के पद से रिटायर हुई सुनीता सिंह को लोकायुक्त की ओर से धमकी दी गई है। मीडिया के माध्यम से एक ऐसे समाचार का प्रकाशन करवाया गया है, जो स्पष्ट रूप से संकेत दे रहा है कि, समाचार प्रकाशित करवाने वाला लोकायुक्त अधिकारी, रिटायर्ड महिला अधिकारी के साथ कोई डील करना चाहता है। यदि डील नहीं हुई तो कार्रवाई करेगा।
Lokayukta Threatens Retired Female Officer of TnCP Bhopal
भोपाल के एक लीडिंग न्यूज पेपर में खबर प्रकाशित हुई है कि, "टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर के पद से रिटायर हो चुकीं सुनीता सिंह के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि पद पर रहते हुए उन्होंने अपनी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति बनाई है। लोकायुक्त सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल यह जांच उन इनपुट्स के आधार पर की जा रही है, जो लोकायुक्त पुलिस को मिले हैं। इसी वजह से पुलिस अभी तथ्यों का वेरिफिकेशन कर रही है और इस स्तर पर कोई औपचारिक प्राथमिक जांच (पीई) दर्ज नहीं की गई है।
जांच एजेंसी पहले मिली जानकारी की पुष्टि कर रही है, ताकि आगे की कार्रवाई के लिए ठोस आधार तैयार किया जा सके। सुनीता सिंह लंबे समय तक भोपाल में टीएंडसीपी विभाग में पदस्थ रही हैं और विभाग के अहम पदों पर काम कर चुकी हैं। विभागीय कार्यकाल के दौरान उनकी भूमिका कई अहम प्रोजेक्ट्स से जुड़ी रही है, जिससे अब उनकी संपत्ति के स्रोत और अनुपात को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुनीता सिंह करीब चार महीने पहले ही अपने पद से रिटायर हुई हैं। वर्तमान में वे इलाज के सिलसिले में मध्य प्रदेश से बाहर हैं।"
खबर का निष्कर्ष
जैसा कि आप पढ़ चुके हैं, पूरी खबर गोल-गोल है। केवल एक बात स्पष्ट की गई है कि, टारगेट सुनीता सिंह है। लोकायुक्त को हर रोज भ्रष्टाचार की दर्जनों शिकायतें मिलती हैं। शिकायत के तथ्यों की पुष्टि एक प्रारंभिक और सामान्य प्रक्रिया है, यदि इसके बिना लोकायुक्त एजेंसी आगे बढ़ गई तो विरोधियों द्वारा उसके ढोल बाजा दिए जाएंगे। शिकायत के तथ्यों की पुष्टि को जांच नहीं कहते, लेकिन समाचार कुछ इस प्रकार से प्रकाशित किया गया है ताकि सुनीता सिंह पर एक प्रेशर क्रिएट हो जाए। इस न्यूज़ के कारण एक बात स्पष्ट हो गई है कि, लोकायुक्त का सूत्र, सुनीता सिंह के साथ डील करना चाहता है और इसके लिए मीडिया से डील हो चुकी है।
यह बात भी स्पष्ट है की शिकायत में कोई दम नहीं है और लोकायुक्त के पास कोई ऐसा एविडेंस नहीं है जो सुनीता सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने और उनके घर छापा मारने के लिए पर्याप्त हो। इस न्यूज़ के माध्यम से दो टारगेट सेट किए गए हैं। पहला सुनीता सिंह पर प्रेशर क्रिएट करना और दूसरा एक सार्वजनिक सूचना कि यदि सुनीता सिंह के बारे में किसी को कोई जानकारी हो तो कृपया लोकायुक्त को भेजें, लोकायुक्त के अधिकारी उपासे बैठे हैं।

.webp)