MP CM News Headlines: सेवा संकल्प अभियान, बलराम कृषि महोत्सव एवं Delhi में अहम Meetings

Updesh Awasthee
भोपाल/नई दिल्ली, 12 सितंबर 2026
: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नई दिल्ली प्रवास के दौरान राज्य के किसानों, युवाओं और औद्योगिक विकास को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय और चर्चाएं की गईं। इससे पहले उन्होंने मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के बारे में बताया और बलराम कृषि महोत्सव के दौरान किसानों के कल्याण एवं एग्रीकल्चर की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार किया।

बलराम कृषि महोत्सव: अन्नदाताओं को टेक्नोलॉजी का तोहफा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली से छतरपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअल (Virtual) माध्यम से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार अन्नदाता किसानों की समस्याओं को दूर कर उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।
बुंदेलखंड और कृषि नवाचार: CM ने बुंदेलखंड को हीरों की धरती बताते हुए क्षेत्र में पिपरमेंट (Peppermint) की खेती और स्थानीय फर्नीचर की क्वालिटी की सराहना की। उन्होंने केन-बेतवा लिंक परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे बुंदेलखंड के किसानों को सिंचाई का भरपूर लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक आयोजनों में फालतू खर्च कम करने और सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने की अपील की।

प्रगतिशील किसानों से Virtual Interaction: 
CM डॉ. यादव ने जिले के प्रगतिशील किसानों से सीधा संवाद किया। सलीम खान ने जैविक, प्राकृतिक और होलिस्टिक फार्मिंग (Holistic Farming) तथा औषधीय फसलों के उत्पादन के अनुभव साझा किए। सौरभ भटनागर ने जैविक खेती के साथ मुर्गी पालन, मछली पालन और बतख पालन जैसे एकीकृत मॉडल्स की जानकारी दी। हब्बीबाई (ग्राम सलैया) ने कोदो, कुटकी, रागी और बाजरा जैसे लघु धान्य (Millets) के उत्पादन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के बारे में बताया। अनिल यादव (ग्राम हतना) ने बताया कि उन्होंने कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित कर ट्रैक्टर व कृषि यंत्र किराए पर देकर लगभग ₹5.50 लाख का मुनाफा कमाया। तुलसा कुशवाहा (ग्राम लखनगुवां) ने भी सब्जी उत्पादन और पशुपालन से मिल रहे वित्तीय लाभ साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान 10 प्रगतिशील किसानों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों की उन्नत किस्मों, आधुनिक तकनीकों और फसल प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही विभिन्न विभागों और प्राइवेट वेंडर्स द्वारा बीजों, आधुनिक यंत्रों, उर्वरक वितरण (e-विकास) तथा उद्यानिकी व पशुपालन से जुड़े प्रदर्शनी स्टॉल्स (Stalls) भी लगाए गए। कार्यक्रम में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, अपेक्स बैंक प्रशासक डॉ. महेन्द्र सिंह यादव, सहकारिता प्रशासक के.पी. सिंह और विधायक अरविंद पटेरिया उपस्थित रहे। 

New Delhi में केंद्रीय मंत्रियों के साथ High-Level Meetings

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ प्रदेश के औद्योगिक और युवा विकास पर चर्चा की:
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह के साथ हुई meeting में MP में टेक्सटाइल उद्योग के विस्तार, नए इंवेस्टमेंट (Investment) आकर्षित करने और रोजगार सृजन पर सार्थक बातचीत हुई। इस बैठक में केंद्रीय वस्त्र सचिव नीलम शमी राव और राज्य की आवासीय आयुक्त रश्मि अरुण शमी भी उपस्थित रहीं।
केंद्रीय श्रम, रोजगार और खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात के दौरान प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास (Skill Development) और रोजगार के नए अवसरों के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया।

PM मोदी के 25 वर्षों के सेवा सफर पर 58 लाख दीपक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 अक्टूबर 2001 से शुरू हुए 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा सफर के सम्मान में MP में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' आयोजित किया जाएगा। PM मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) पर उज्जैन स्थित महाकाल महालोक सहित पूरे प्रदेश में 58 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि, PM मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। मध्य प्रदेश सरकार ने 85,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं और हर साल 1 लाख से अधिक पद उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है।

राज्य में कृषि भूमि अधिग्रहण पर बाजार दर से 4 गुना मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में ₹34 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं (जिनमें से ₹15 लाख करोड़ धरातल पर उतर चुके हैं), जिससे MP देश का तीसरा सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट स्टेट बन गया है। रीवा, दतिया और सतना में नए हवाई अड्डों के बाद राज्य में कुल 8 एअरपोर्ट्स हो चुके हैं, और राज्य वर्ष 2030 तक 50% ऊर्जा खपत रिन्यूएबल एनर्जी (Renewable Energy) स्रोतों से करने के लक्ष्य पर कार्य कर रहा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!