भोपाल में श्री गणेश प्रतिमा स्थापना का शास्त्र सम्मत मुहूर्त

Updesh Awasthee
भोपाल, 13 सितंबर 2026:
श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर पार्थिव गणेश प्रतिमा की स्थापना का मुहूर्त चौघड़िया के आधार पर नहीं निकाला जाता। इसमें समय कल लगन और नक्षत्र का विचार किया जाता है एवं राहुकाल अथवा अन्य किसी अशुभकाल को निषेध किया जाता है। चौघड़िया केवल एक सहायक विचार है। इसलिए हम श्यामला ज्योतिष पीठ द्वारा शोधित भोपाल के लिए स्थानीय मुहूर्त का प्रकाशन कर रहे हैं। जानिए भोपाल में श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना ठीक कितने बजे करना है:- 

Ganesh Sthapana Muhurat 2026 in Bhopal

14 सितंबर 2026, सोमवार को गणेश चतुर्थी है और भोपाल में मध्याह्न गणेश पूजा/स्थापना का मुख्य मुहूर्त 11:02 AM से 1:30 PM तक है। श्री गणेश चतुर्थी के दिन गणेश प्रतिमा की स्थापना मध्याह्न समय में ही करनी चाहिए क्योंकि श्री गणेश जी का जन्म मध्याह्न में हुआ था। चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को लगभग सुबह 7:06 बजे शुरू होकर 15 सितंबर को सुबह 7:44 बजे समाप्त होगी। पंचांग के अनुसार मुहूर्त इस प्रकार आता है:- 
भोपाल में गणेश स्थापना मुहूर्त 2026
दिन: सोमवार, 14 सितंबर 2026
स्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश
तिथि: भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी
गणेश स्थापना/मध्याह्न पूजा: 11:02 AM – 1:30 PM
कुल अवधि: लगभग 2 घंटे 28 मिनट। 
ज्यादातर लोग लास्ट मिनट में पूजा प्रारंभ करते हैं, स्थापना करते हैं अथवा दीपक प्रज्वलित करते हैं। ऐसा करना बिल्कुल उचित नहीं होता हमेशा मुहूर्त के केंद्र में पूजा करना चाहिए। शास्त्रों में वर्णित इस फार्मूले के हिसाब से 14 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से 12:30 बजे के बीच श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना एवं पूजा करना चाहिए लेकिन यहां भी ज्योतिष का एक महत्वपूर्ण संशोधन शेष है। 

मुख्य गणेश स्थापना मुहूर्त 11:02–1:30 है, लेकिन इसी अवधि में भोपाल का यमगंड 10:42–12:15 तक है। साथ ही 12:40–1:30 के आसपास दुर्मुहूर्त भी बताया गया है। इस प्रकार अपने पास श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना के लिए 12:16 PM – 12:39 PM का मुहूर्त शोधित होता है। यदि इसके केंद्र में जाते हैं तो दोपहर 12:20 से लेकर 12:30 बजे के बीच में पार्थिव गणेश की प्रतिमा की स्थापना, और दीपक प्रचलित किया जाना चाहिए। अच्छी बात है कि इसी समय अभिजीत मुहूर्त भी है। 

कृपया ध्यान दीजिए, यह प्रतिमा स्थापना का मुहूर्त है कारीगर के यहां से प्रतिमा को अपने घर लाने का मुहूर्त नहीं है। प्रतिमा को आप मुहूर्त के पहले कभी भी अपने घर लेकर आ सकते हैं। याद रखिए श्री गणेश हर साल ग्रह प्रवेश नहीं करते। जब आपने पहली बार अपने घर में कदम रखा, तब आपके साथ श्री गणेश गृह प्रवेश कर चुके हैं। यदि आप हर साल ग्रह प्रवेश करवाएंगे, तो इसका अर्थ यह भी होगा कि श्री गणेश इससे पूर्व आपके घर में नहीं थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!