भोपाल, 21 अप्रैल 2026: एक तरफ हालत यह है कि लोग ₹300 प्रतिदिन की दर से भारी धूप में नौकरी कर रहे हैं और दूसरी तरफ लगभग ₹650 प्रति घंटा की दर से काम करने वाले सरकारी कर्मचारी, राष्ट्रीय महत्व के जनगणना का काम नहीं करना चाहते। टोटल 5000 कर्मचारियों में से ₹2500 कर्मचारियों ने जनगणना करने से इनकार कर दिया है।
Bhopal Census Update: Over 2,500 Municipal Staff Seek Duty Cancellation Out of 5,000
भोपाल नगर निगम में ढाई हजार ने ड्यूटी कैंसिल करने के लिए आवेदन दे दिए हैं। कई कर्मचारी धूप, शादी और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर ड्यूटी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। कर्मचारियों ने आवेदन में गर्मी में काम करने में असमर्थता, घर में शादी और डायबिटीज व बीपी जैसी बीमारियों का हवाला दिया है। नगर निगम के करीब 5000 कर्मचारियों को इस कार्य में लगाया गया है। 16 अप्रैल से शुरू हुई ट्रेनिंग में उन्हें फील्ड पर काम करने के तरीके, ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया और डेटा कलेक्शन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
स्वच्छता अमले को छूट
शहर की स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग को प्रभावित होने से बचाने के लिए प्रशासन ने स्वच्छता निरीक्षकों और सफाई संरक्षकों को इस अतिरिक्त कार्य से मुक्त रखा है। हालांकि, राजस्व, अतिक्रमण, फायर ब्रिगेड और लेखा शाखा जैसे अन्य प्रमुख विभागों के कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से फील्ड पर उतरना होगा।

.webp)