आलीराजपुर, 15 अप्रैल 2026: सेन समाज आलीराजपुर ने नरसिंहानंदजी के समाधी स्थल पर संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती इस वर्ष अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सेन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
Alirajpur Celebrates 726th Jayanti of Sant Shiromani Sen Ji Maharaj with Devotion and Grandeur
कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि सेन जी महाराज की पूजा-अर्चना एवं वंदना से हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाओं ने श्रद्धाभाव से भाग लिया। इसके पश्चात समाज की खुशहाली, एकता एवं उन्नति की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की गई। सेनजी महाराज का बर्थडे समाज के छोटे-छोटे बच्चों ने केक काटकर मनाया । पूजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय एवं जिले से पधारे समाजजन उपस्थित रहे और प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन में समाज के लोगों का तन, मन एवं धन से भरपूर सहयोग देखने को मिला, जिससे कार्यक्रम सफल और यादगार बन सका।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ श्री ग्यारसीलाल भाटीया ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। महिला सेन समाज अध्यक्ष श्रीमती कल्पना गजेन्द्र भाटिया ने गाय माता के महत्व को समझाया एवं "गौ सम्मान" कार्यक्रम हेतु प्रोत्साहित किया। सेन समाज अध्यक्ष नवीन सेन ने आपसी भाईचारा, एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश
दिया ।
कार्यक्रम के विशेष सहयोगी:-
भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम जी सेन, विकास जी देवड़ा, चंद्र प्रकाश कोरसिया, विशाल सेन, देव देवड़ा, राजेश कोरसिया, शांतिलाल सेन,संदीप भाटिया संतोष सेन, गोपाल सेन एवं युवा कार्यकारिणी के अंकित सेन, तिलक सेन,प्रतीक सेन, प्रयाग सेन,सुजल सेन।
जयंतीलालजी सेन ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा जताई।




