भोपाल जिले का स्कूल एजुकेशन सिस्टम फेल, केवल सुभाष स्कूल के कारण सुर्खियों में

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 15 अप्रैल 2026
: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा घोषित किए गए कक्षा 10 और कक्षा 12 के रिजल्ट से यह बात प्रमाणित हो गई है कि, राजधानी भोपाल की स्कूल शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर जिला शिक्षा मैनेजमेंट के सभी अधिकारियों को तत्काल बदल देने की जरूरत है। वर्षों से पदस्थ शिक्षकों को स्कूल शिक्षा से हटकर किसी और डिपार्टमेंट में अटैच कर देने की जरूरत है। 

हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) - भोपाल के आंकड़े

  • कुल पास प्रतिशत (नियमित): 68.61%
  • कुल पास प्रतिशत (स्वाध्यायी): 26.87%
  • सरकारी स्कूलों का रिजल्ट: 73.87%
  • प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट: 66.84%

भोपाल 12वीं की Merit List 

वाणिज्य समूह (Commerce):
कु. खुशी राय (शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि., शिवाजी नगर) - 494 अंक (प्रदेश में प्रथम स्थान)।
कु. चांदनी विश्वकर्मा (अशासकीय गुरुदेव शिक्षा केंद्र उ.मा.वि., नीलबाद) - 494 अंक (प्रदेश में प्रथम स्थान)।
कु. रोशनी पटेल (लिटिल फ्लावर को-एड उ.मा.वि., साकेत नगर) - 488 अंक (तीसरा स्थान)।
कु. अनन्या शर्मा (चिल्ड्रन्स होप इंडिया कन्या स्कूल) - 486 अंक (पांचवां स्थान)।
कु. समरीन हुसैन (न्यू सिल्क उ.मा.वि.) - 483 अंक (आठवां स्थान)।
कु. जेनिश इलियास (सेंट माइकल उ.मा.वि., इब्राहिमपुरा) - 482 अंक (नौवां स्थान)।

विज्ञान-गणित समूह (Science-Maths):
कु. दीक्षा जाट (शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि., शिवाजी नगर) - 487 अंक (छठा स्थान)।
कु. श्रेया त्रिपाठी (शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि., शिवाजी नगर) - 486 अंक (सातवां स्थान)।

जीव विज्ञान समूह (Biology):
कु. अरीबा इमरान (डेफोडिल उ.मा.वि. अशोका गार्डन) - 489 अंक (तीसरा स्थान)।

हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) - भोपाल के आंकड़े

कुल पास प्रतिशत (नियमित): 64.20%
कुल पास प्रतिशत (स्वाध्यायी): 16.11%
शासकीय विद्यालयों का परिणाम: 67.93%
अशासकीय विद्यालयों का परिणाम: 63.02%

भोपाल जिला 10वीं की Merit List 

  1. कु. हिमांशी धाकड़ (ब्रिलिएंट कॉन्वेंट उ.मा.वि., 3 बरखेड़ी मेन रोड) - 497 अंक (तीसरा स्थान)।
  2. कु. मुस्कान कुशवाह (शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि., शिवाजी नगर) - 494 अंक (छठा स्थान)।
  3. कु. गार्गी जैन (चिल्ड्रन्स होप इंडिया कन्या स्कूल) - 494 अंक (छठा स्थान)।
  4. कु. प्रिया मालवीय (शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि., शिवाजी नगर) - 492 अंक (आठवां स्थान)।
  5. श्री आदित्य तिवारी (प्रीति कॉन्वेंट उ.मा.वि., राधा कृष्ण कॉलोनी छोला रोड) - 492 अंक (आठवां स्थान)।
  6. कु. मोनिषा राय चौधरी (एस.एल.एस. मेमो. उ.मा.वि., चौपड़ाकला) - 492 अंक (आठवां स्थान)।
  7. कु. रौनक वर्मा (शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि., शिवाजी नगर) - 491 अंक (नौवां स्थान)।
  8. श्री जय राजोरिया (शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उ.मा.वि., शिवाजी नगर) - 491 अंक (नौवां स्थान)।
  9. कु. आरुषि धाकड़ (एस.ओ.एस. हरमन जेमिनेर स्कूल, खजूरी कलां रोड, पिपलानी) - 491 अंक (नौवां स्थान)।

10वां स्थान (490 अंक) प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: 

श्री निहाल निर्वाण, श्री तन्मय शर्मा, कु. सिमरा जमील, कु. इशिका श्रीवास्तव, कु. दिशा तिवारी, श्री सुरजीत सिंह, कु. आस्था पटेल और कु. पूजा चौरसिया।

Bhopal School Education System Under Scrutiny, Subhash School Stands Out in Recent Performance Discussion

इस प्रकार आप देख सकते हैं कि भोपाल जिले में मेरिट लिस्ट में जितने भी विद्यार्थी हैं उनमें से ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों से आते हैं। सरकारी स्कूलों में सिर्फ सुभाष स्कूल का नाम आ रहा है। केवल एक स्कूल है जिसके कारण भोपाल का नाम सुर्खियों में है, लेकिन याद रखना जरूरी है कि भोपाल जिले का ओवरऑल रिजल्ट 70% से कम है और प्रशासनिक दृष्टि से इसको सबसे बड़ा फैलियर कहते हैं। यह भोपाल की स्कूल शिक्षा व्यवस्था का फेलियर है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!