भोपाल, 16 अप्रैल 2026: पुलिस अधिकारी पर हमले का एक वीडियो पूरे देश में वायरल हो रहा है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया शहर का है। बताया जा रहा है कि भीम आर्मी की रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला किया। इससे पहले उन्होंने एक ब्राह्मण परिवार पर हमला किया। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने जानकारी दी है कि चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Sidhi Violence During Ambedkar Rally: Brahmin Family, Police Station Attacked; Bhim Army Named
पुलिस सूत्र एवं लोकल मीडिया में प्रकाशित समाचारों के अनुसार, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सुबह 11:30 बजे भीम आर्मी के कार्यकर्ता रैली निकाल रहे थे। इसमें 400 से ज्यादा लोग शामिल थे। सड़क किनारे एक बोलोरो खड़ी हुई थी। इसमें कोदौरा गांव के मनीष तिवारी और मनी शुक्ला बैठे थे। रैली में कुछ लोगों ने गाड़ी हटाने को कहा। बात करने के तरीके को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। रैली में मौजूद लोगों ने उन्हें पीटना शुरू किया। गाड़ी के कांच तोड़ दिए। दोनों को बाहर निकालकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से सड़क पर पटककर पीटा। मनीष तिवारी बेहोश होकर गिर गया, फिर भी लोग उसे पीटते रहे। दूसरा मनी शुक्ला जान बचाने के लिए एक घर में घुसा, तो भीड़ ने घर में घुसकर मनी शुक्ला के साथ घरवालों को भी पीटा। दोनों को गंभीर हालत में रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रैली में मौजूद लोग गांव में सवर्णों को टारगेट कर गाली-गलौज करने लगे। आपत्ति जताने वालों को भी पीटा गया। दोपहर 12:00 बजे जानकारी मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे और हमलावरों का सामना करने लगे। गुस्साए लोगों ने सड़क पर टूटी बोलेरो और लोहे की गुमटी रखकर रास्ता जाम किया। दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई और उन्होंने ब्राह्मण पक्ष के करीब 6 लोगों को हिरासत में लिया और स्थिति को सामान्य करने के बाद रैली को आगे बढ़ने दिया।
भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
दोपहर 12:35 बजे रैली खत्म होने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अचानक पुलिस थाने पर हमला कर दिया। पुलिस अधीक्षक सिद्धि ने बताई के करीब 200 लोग थे। पुलिस थाने के भीतर घुसकर तोड़फोड़ की। थाना प्रभारी राकेश बैस समेत पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई। हमलावरों ने थाने के तीन CCTV तोड़ दिए। थाना प्रभारी के केबिन में घुसकर तोड़फोड़ की। थाना परिसर और आसपास खड़ी 15 से अधिक बाइक और दो बोलेरो भी फोड़ दीं। टीआई राकेश बैस ने बाहर विरोध किया, तो उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। टीआई पर पत्थर भी मारे।
12 लोग घायल हुए जिसमें से 6 गंभीर है: कलेक्टर
कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि सूचना पर टीम भेजी गई थी। निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रयास कर रही है कि किसी को नुकसान न पहुंचे। घायलों की मदद की जा रही है। कुल 12 लोग घायल हैं, जिनमें 6 सामान्य हैं और 6 को ज्यादा चोट आई है। ASP अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि हमला आकस्मिक था। रैली के दौरान हिंसा के बाद एक पक्ष को थाने लाया गया था। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, उसी दौरान शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
गृह विभाग मंत्रालय का बयान
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय की ओर से सूचना दी गई है कि, जिला सीधी के थाना अमिलिया क्षेत्र के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही रैली के दौरान उत्पन्न विवाद तथा उसके पश्चात थाने पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने उपद्रवियों के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

.webp)