भोपाल के मिलन स्वीट्स वाले इस सॉफ्टवेयर की मदद से घोटाला करते थे: IT का आरोप

Updesh Awasthee
Milan Sweets And Namkeen Bhopal, Maharana Pratap Nagar, Bhopal
भोपाल समाचार, 9 मार्च 2026
: Milan Sweets And Namkeen Bhopal, Maharana Pratap Nagar, Bhopal को कौन नहीं जानता। शहर की सबसे फेमस दुकानों में से एक है। लोगों की क्वालिटी पर भरोसा करते हैं लेकिन आयकर विभाग के छापे के बाद मिलन स्वीट्स वालों की प्रतिष्ठा पर दाग लग गया है। पता चला है कि वह एक खास सॉफ्टवेयर की मदद से टैक्स घोटाला कर रहे थे। ग्राहकों से टैक्स ले रहे थे परंतु सरकार को नहीं दे रहे थे। 

Tax Evasion Probe: IT Claims Milan Sweets Used Software to Hide Transactions

आयकर विभाग के अफसरों ने भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त करने के बाद टैक्स चोरी के वैल्यूएशन की कार्यवाही शुरू कर दी है। आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने रविवार रंगपंचमी के मौके पर राजधानी के एमपी नगर जोन वन स्थित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टारेंट में सर्वे की कार्यवाही शुरू की थी। इस सर्वे के दौरान आयकर विभाग की टीम ने भारी मात्रा में लेन-देन के दस्तावेज जब्त किए हैं। रेस्टारेंट संचालक द्वारा Petpooja: Software for Small and Medium Businesses का इस्तेमाल अपने कारोबार में लेन-देन के लिए किया जा रहा था। इस सॉफ्टवेयर में एक खास प्रकार का फीचर है जो टैक्स चोरी को सुनिश्चित करता है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से बिल जनरेट करने के बाद पूरा डाटा रिमूव किया जा सकता है। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि मिलन स्वीट्स वाले पब्लिक से टैक्स लेकर बिल जेनरेट करते और फिर डाटा डिलीट कर देते थे। 

पेट पूजा साॅफ्टवेयर का पूरा डेटा विभाग ने अपने कब्जे में लेने के साथ लेन-देन का पूरा रिकार्ड भी रख लिया है जिसका कम्पाइलेशन किया जा रहा है और दो से तीन दिन में टैक्स चोरी की स्थिति साफ होने की संभावना है। हालांकि, विभाग की टीम ने सर्वे की कार्यवाही रविवार देर रात बंद कर दी थी। इसके चलते सोमवार को मिलन स्वीट्स एंड रेस्टारेंट में रोज की तरह ग्राहकों की आवाजाही और अन्य कार्यवाही चलती रही।

देश भर में पेट पूजा साफ्टवेयर निशाने पर

बताया जाता है कि पेट पूजा साफ्टवेयर देश भर में आयकर विभाग के निशाने पर है। इस साफ्टवेयर के माध्यम से खाद्य सामग्री की बिक्री करने वालों द्वारा टैक्स चोरी खुलकर की जा रही है। इसी के चलते विभाग के अफसरों की टीम ने देश भर में एक साथ पेट पूजा साफ्टवेयर का उपयोग करने वालों के यहां सर्वे की कार्यवाही की है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!