मऊगंज में निलंबित अधिक्षिका भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाई गईं, मामला EOW को ट्रांसफर

Updesh Awasthee
मऊगंज, 6 मार्च 2026 (एसपी शुक्ल)
: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊगंज में तत्कालीन अधिक्षिका श्रीमती शकुंतला नीरत को छात्रावास में की गयी अनियमितताओं के आरोप में गत 22 जनवरी को निलंबित कर दिया गया था। कलेक्टर संजय कुमार जैन के निर्देश पर अनियमितता की जांच के लिए पांच सदस्यीय दल गठित किया गया था। 

Suspended Superintendent in Mauganj Found Guilty of Corruption, Case Transferred to EOW

संयुक्त जांच दल द्वारा जांच पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें निलंबित अधिक्षिका के विरूद्ध 89 लाख 61 हजार 607 रूपये की आर्थिक अनियमितता पायी गयी। भण्डार क्रय सामग्रियों के क्रय हेतु निविदा प्रक्रिया न अपनाये जाने के कारण पर्याप्त प्रतियोगी दरें सामग्री क्रय हेतु प्राप्त नहीं होने से शासकीय धन की हानि हुई। जांच दल के प्रतिवेदन पर प्रभारी अधिकारी द्वारा छात्रावास अधिक्षिका के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित कर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को विधिसंगत कार्यवाही करने हेतु लेख किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!