सक्षम के सहयोग से 125 दिव्यांगों को मिलेगी मोटराइज्ड स्कूटी

Updesh Awasthee
भोपाल, 11 मार्च 2026
: सक्षम संस्था के माध्यम से मध्यप्रदेश के 125 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड स्कूटी जल्द ही प्रदान की जायेंगी। एल्टीअस इंफ्रा कम्पनी के सीएसआर फंड से यह बैटरी चलित स्कूटी अगले महीने वितरित होंगी। सक्षम ने आज स्टेट रिसोर्स सेंटर में दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जिसमें 100 दिव्यांगजन शामिल हुए। शिविर का शुभारंभ दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया एवं संयुक्त संचालक श्रीमती सुचिता तिर्की ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Saksham Initiative: 125 Divyang Beneficiaries to Get Motorised Scooties

सक्षम के प्रदेश सचिव रवि कोपरगांवकर ने बताया कि सक्षम के माध्यम से देश भर में जापानी तकनीकी से निर्मित मोटराइज्ड व्हीकल का वितरण एल्टीअस इंफ्रा के माध्यम से किया जा रहा है। इससे पूर्व  मप्र के 356 दिव्यांगों को यह व्हीकल दिए जा चुके  हैं। उन्होंने बताया कि एक व्हीकल की वितरण लागत करीब डेढ़ लाख रुपये है।इसके माध्यम से दिव्यांग अपने लिए रोजगार के अवसर भी तलाश रहे हैं।करीब दो दर्जन दिव्यांग डिलीवरी वाय के रूप में इन व्हीकल से काम कर रहे हैं।

शिविर में सक्षम के विश्वजीत सरमंडल रवि विभूते,प्रीति तांबे, पुर्णिमा नायडू,ए पी नायडू,संजय पदवाड,वीरेन्द्र दांगी,प्रदीप पाढरी पांडे,राजेश शुक्ला,उपसंचालक राजेन्द्र खरे, शिवकुमार शर्मा ,अनिल गौर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आई आई टी मद्रास ने किया डिजाइन

एल्टीअस कम्पनी के सहयोग से वितरित की जा रही इन मोटराइज्ड स्कूटी का डिजाइन आई आई टी मद्रास द्वारा किया गया।यह व्हीकल जापानी तकनीकी पर आधारित है जो घर में व्हील चेयर और घर से बाहर स्कूटी के रूप में काम करती है।एक बार के बैटरी चार्ज में यह करीब 40 किलोमीटर का सफर तय करती है।न्यू मोशन स्टार्टअप कम्पनी ने इसे बनाया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!