भोपाल के प्रगति नगर में हत्या, रात 1:30 बजे की घटना, आसिफ ने बिना वजह, दुकानदार को मार डाला

Updesh Awasthee
भोपाल, 30 मार्च 2026
: प्रगति नगर इलाके में रात 1:30 बजे, बिना किसी कारण के आसिफ नाम के एक युवक ने एक दुकानदार की हत्या कर दी। जबकि दोनों के बीच कोई मनमुटाव भी नहीं था। दोनों एक दूसरे को जानते थे और दुकानदार, आसिफ के प्रति अपने मन में स्नेह का भाव रखता था।

Murder Case in Pragati Nagar, Bhopal: Police Begin Search for Accused

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विजय मेवाड़ा सुभाष कॉलोनी में रहता था। उसकी दो चाय की दुकान थी एक अशोका गार्डन और दूसरी कोलार इलाके में। रविवार देर रात करीब 1:30 बजे वह अपने स्टाफ को छोड़ने के लिए प्रगति नगर गया हुआ था। यहीं पर आसिफ उर्फ बम अपने साथियों फरमान, कालू और इमरान के साथ बैठा था। विजय और आसिफ का पुराना परिचय भी था। इसलिए विजय ने आसिफ को देखते ही हाल-चाल पूछा। आसिफ ने विजय को अपने साथ चलने के लिए कहा। विजय ने कहा कि बहुत रात हो चुकी है, सुबह जल्दी उठना है, कुछ काम है इसलिए, विजय ने जाने से मना कर दिया। 

विजय की उम्र 35 वर्ष थी। आसिफ उस उम्र में छोटा था। जब आसिफ जिद करने लगा तो विजय ने उसको समझते हुए "बेटा" शब्द का प्रयोग किया। विजय के परिवार में छोटे भाई को भी प्यार से बेटा बोलते हैं लेकिन प्रेम पूर्वक कहा गया "बेटा" शब्द सुनते ही आसिफ के तेवर बदल गए। उसने चाकू निकाला और विजय मेवाड़ा की पेट में घोंप दिया और अपने साथियों के साथ फरार हो गया। 

विजय के कर्मचारियों ने अन्य लोगों से मदद मांगी, एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे परंतु डॉक्टर ने बताया कि विजय मेवाड़ा की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद सोमवार सुबह गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया। पुलिस के साथ भी विवाद हुआ। हमीदिया अस्पताल की मॉर्चुरी के सामने भी मृतक के परिजन ने हंगामा किया। अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि मामूली विवाद में हत्या हुई है। तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!