Bitcoin की बड़ी खबर: भविष्य को लेकर नया संकेत मिला - भीड़ अक्सर बेखबर होती है

Updesh Awasthee
बिजनेस न्यूज डेस्क, 30 मार्च 2026
: के सबसे पावरफुल डिजिटल गोल्ड Bitcoin के इन्वेस्टर और क्रिप्टोकरंसी मार्केट में रुचि रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। Bitcoin के भविष्य को लेकर एक नया संकेत मिला है। एक बड़े विश्लेषक ने कहा है कि "the crowd is usually clueless" इसका मतलब वह भीड़ अक्सर बेखबर होती है।

Big Bitcoin Update: New Signal Hints at Future Trend, Investors on Alert

क्रिप्टोकरंसी मामलों के प्रतिष्ठित पत्रकार श्री ओमकार गोडबोल कि एक रिपोर्ट के अनुसार, Bitfinex एक्सचेंज पर बिटकॉइन की 'long positions' (तेजी के दांव) 79,343 पर पहुंच गई हैं, जो नवंबर 2023 के बाद का यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। लेकिन इस स्थिति पर इन्वेस्टर्स जस्ट नहीं बना सकते, क्योंकि ऐतिहासिक रूप से बिटफिनेक्स पर 'लॉन्ग' पोजीशन का बढ़ना एक 'contrary indicator' (विपरीत संकेतक) रहा है। इसका अर्थ यह है कि जब भी बाजार में तेजी के दांव (bullish bets) बढ़ते हैं, तो अक्सर कीमतों में गिरावट (sell-off) आती है। 

इस स्थिति से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:

ऐतिहासिक रुझान (Historical Pattern): जब भी बिटफिनेक्स लॉन्ग पोजीशन अपने चरम (peak) पर होती हैं, तो बिटकॉइन की कीमतें अक्सर अपने निचले स्तर (bottom) पर होती हैं, और इसके विपरीत, जब लॉन्ग पोजीशन कम होती हैं, तो कीमतें बढ़ती हैं। 
उदाहरण के लिए, 2025 की अंतिम तिमाही में, लॉन्ग पोजीशन 30% बढ़ी थीं, जबकि बिटकॉइन की स्पॉट कीमत 23% गिरकर $87,550 पर आ गई थी।

बिटकॉइन फिलहाल $65,000 और $75,000 के बीच 'choppy price action' (अस्थिर कीमतों) के दौर से गुजर रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि लॉन्ग पोजीशन में हालिया उछाल इस बात का संकेत हो सकता है कि पिछले साल $100,000 के ऊपर से शुरू हुआ 'downtrend' और गहरा सकता है।

केवल बिटफिनेक्स के आंकड़े ही नहीं, बल्कि वैश्विक परिस्थितियां भी 'bearish case' (मंदी की स्थिति) का समर्थन कर रही हैं:
दुनिया के कई शक्तिशाली पॉलीटिकल लीडर्स के बीच में चल रही लड़ाई।
Oil price shock (तेल की कीमतों में उछाल)।
फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी (Fed rate hike) की आशंका।

निष्कर्ष और चेतावनी
विश्लेषकों का तर्क है कि "भीड़ अक्सर बेखबर होती है" (the crowd is usually clueless), इसलिए उनके दांव के विपरीत चलना सही साबित हो सकता है। हालांकि यह ध्यान रखना आवश्यक है कि अतीत के परिणाम भविष्य की गारंटी नहीं होते, लेकिन वर्तमान संकेत बिटकॉइन के लिए एक बड़े जोखिम की ओर इशारा कर रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!