मुंबई, 24 मार्च 2026 : पिछले तीन सप्ताह से मार्केट लगातार नीचे जा रहा था। लगभग 14% डाउन हो चुका है। सोमवार को जैसे ही शांति की संभावना की खबर आई तो मार्केट में फिर से ऊपर की तरफ चढ़ना शुरू कर दिया लेकिन शाम तक स्पष्ट हुआ कि शांति की बात एक तरफ से की गई है। यानी इस सप्ताह कुछ ना कुछ फैसला हो जाएगा। सवाल यह है कि क्या म्यूचुअल फंड्स में lump-sum इन्वेस्टमेंट के लिए यह सप्ताह बिल्कुल सही है, या फिर इंतजार करना चाहिए। कहीं ऐसा ना हो कि दोनों हाथ मिला लें और अपन हाथ मलते रह जाएं।
लंपसम इन्वेस्टमेंट मत करना, Systematic Transfer Plan शुरू करें: निलेश शाह
Nilesh Shah (Managing Director, Kotak Mutual Fund) – ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया है कि, AI disruption और global volatility के कारण लंपसम निवेश न करें। अभी भी चरणबद्ध तरीके से ही निवेश करें। अनुशासन में निवेश करने के कारण लॉन्ग टर्म में काफी अच्छा फायदा दिखाई देगा। श्री निलेश शाह का कहना है कि, Small-cap में STP (Systematic Transfer Plan) से शुरू करें। श्री शाह के नए की चिंता मत कीजिए, भारत का भविष्य काफी अच्छा है।
इस समय तो कुछ नहीं करना ही सबसे सही है: मिहिर वोरा
Mihir Vora (CIO, Trust Mutual Fund) मैं इकोनामिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, आजकल जैसी परिस्थितियों चल रही है, “doing nothing may be the best thing” है। इसका मतलब हुआ कि ऐसे समय में कुछ भी नहीं करना ही सबसे अच्छा है। इस हफ्ते के लिए उन्होंने कहा कि, Cash रखने वाले investors king बन सकते हैं। हां अगले हफ्ते कोई अच्छा मौका मिल सकता है, लेकिन staggered buying ही best strategy रहेगी। मिहिर का भी यही कहना है कि, अगले दो-तीन साल स्थिति गड़बड़ा रह सकती है लेकिन long-term India outlook positive है।
शेयर बाजार की सामान्य धारणा
Hybrid Funds - वर्तमान वर्ष 2026 को "हाइब्रिड फंड्स का वर्ष" कहा जा रहा है। बाजार की अस्थिरता से बचने के लिए Aggressive Hybrid या Conservative Hybrid फंड्स की सलाह दी जा रही है।
Index Funds - जो लोग अपने पोर्टफोलियो को स्थिरता देना चाहते हैं वह Nifty 50 या Nifty Next 50 जैसे कम लागत वाले इंडेक्स फंड्स में निवेश बढ़ाएं। इस बात का ध्यान रखिए कि आपका इन्वेस्टमेंट 5 साल या इससे अधिक के लिए होना चाहिए।
Flexi Cap Funds - यदि आप एक ऐसे इन्वेस्टर है जो मार्केट कैप के सिलेक्शन का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो, निलेश शाह के अनुसार, फ्लेक्सी कैप फंड्स में निवेश करना चाहिए। यहां पर फंड मैनेजरों को मार्केट कैप के अनुसार पैसे शिफ्ट करने की आजादी होती है, जो वर्तमान बाजार में जरूरी है।
Debt Funds - यदि आप अपना पैसा सुरक्षित रखना चाहते हैं और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट भी नहीं करना चाहते हैं तो यहां निवेश करना चाहिए। बॉन्ड यील्ड में उतार-चढ़ाव को देखते हुए Short-term Debt Funds और Liquid Funds को आपातकालीन फंड के लिए बेहतर माना जा रहा है।
विशेषज्ञ ने इन पर ध्यान देने के लिए कहा है
Aggressive Hybrid: SBI Equity Hybrid, ICICI Pru Equity & Debt, Quant Aggressive Hybrid
Large Cap/Index: DSP Nifty 50 Index, UTI Nifty 50
Focused Funds: SBI Focused Fund, 360 ONE Focused Equity
यही तो मौका है, lump-sum इन्वेस्टमेंट करो: ए बालासुब्रमण्यम
इकोनामिक टाइम्स में A. Balasubramanian (MD & CEO, Aditya Birla Sun Life AMC) और WhiteOak Capital के experts का बयान आया है। उनका कहना है कि मार्केट में अब तक लगभग 14% करेक्शन हो चुका है। valuations अब attractive हो गई हैं। Flexi-cap, multi-cap और mid-cap funds में staggered lump-sum consider करें। corrections में सस्ते units मिलते हैं, long-term wealth creation के लिए सबसे अच्छा तरीका।
इसका मतलब यह हुआ कि, अभी मार्केट 14% नीचे चल रहा है। जितना ज्यादा पैसा लगा देंगे उतना ही फायदा होगा। इसलिए अपने फंड की SIP चलने दीजिए। इसके साथ लम सम इन्वेस्टमेंट भी कर दीजिए।
Economic Times Mutual Funds Analysis
मार्च 2026 के लिए performance, consistency के आधार पर top schemes के बारे में जानकारी देते हुए इकोनामिक टाइम्स के विशेषज्ञों के अनुसार:-
Flexi-cap: Parag Parikh Flexi Cap, HDFC Flexi Cap, UTI Flexi Cap आदि।
Focused equity: 360 ONE Focused Equity, SBI Focused
Aggressive Hybrid / Conservative Hybrid: SBI Equity Hybrid, ICICI Pru Equity & Debt, ICICI Pru Regular Savings आदि।
Uncertainty के समय flexi-cap और hybrid funds को प्राथमिकता दें। SIPs को जारी रखने की सलाह।

.webp)