मध्य प्रदेश: मस्जिद के सामने हिंदू ठेले वाले का दिन में सम्मान और रात में पिटाई

Updesh Awasthee
छतरपुर, 24 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश के हिस्से में आने वाले बुंदेलखंड के सबसे बड़े शहर छतरपुर में मुस्लिम समाज की आबादी बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन यहां पर भी कट्टरता देखी गई। ईद वाले दिन मस्जिद के सामने खड़े हिंदू ठेले वाले को दिन के समय सम्मानित किया गया और रात में उसके साथ इसलिए मारपीट की गई क्योंकि वह हिंदू होकर मस्जिद के सामने ठेला लगा रहा था। 

MP: Hindu Street Vendor Honoured by Day, Assaulted at Night Near Mosque

सामान्य तौर पर कहा जाता है कि जहां पर मुस्लिम समाज की आबादी ज्यादा होती है, वहां पर वह लोग ऐसे काम करते हैं परंतु छतरपुर में ऐसी स्थिति नहीं है। यहां का मुस्लिम समाज जीवन यापन के लिए भी हिंदुओं पर डिपेंड करता है। रमजान के महीने में ऐसी कुछ खबरें आई थी। कुछ धार्मिक नेताओं ने, मुस्लिम समाज के लोगों को प्रेरित किया था कि वह, जो कुछ भी खरीदते हैं मुसलमान दुकानदारों से ही खरीदें। यह घटना, इसी विचार का हिंसक परिणाम है। पीड़ित दुकानदार दिनेश कुमार पेटीज और चाउमिन बनाकर अपना जीवन यापन करता है। ईद के दिन मस्जिद में भीड़ थी। उसको जहां भी भीड़ दिखती है वह अपना थैला लेकर पहुंच जाता था। मस्जिद के बाहर भी पहुंच गया। 

दोपहर के समय कुछ लोगों ने उसको गुलाब का फूल दिया और सम्मानित किया। इस बात को सोशल मीडिया पर प्रचारित भी किया गया। शाम के समय जब वह बसारी दरवाजे के पास खटकाने मोहल्ले में अपना ठेला लेकर जा रहा है, अरशद, राज खान और अफजल खान ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ मारपीट की।

छतरपुर के एडिशनल एसपी श्री पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला थाना कोतवाली में दर्ज किया गया है। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है।

उनके खिलाफ रास्ता रोकने और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। यह एक जमानती अपराध है। यानी आरोपियों को पुलिस थाने से जमानत लेकर छोड़ दिया जाएगा। जबकि वास्तव में यह एक ऐसी घटना है जिसके कारण शहर में कानून और व्यवस्था की स्थिति को संकट हो सकता था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!