मध्य प्रदेश के अमरपाटन में दिल्ली वाले असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ महिला से बेड टच का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
मैहर, 24 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ अमरपाटन थाने में एक महिला यात्री ने चलती बस में बेड टच का मामला दर्ज करवाया है। उनकी पत्नी दिल्ली में रहती है जबकि बेटी कनाडा में इंजीनियर है। इनकी पोस्टिंग अमरपाटन पीजी कॉलेज में है। क्या सही है क्या गलत यह तो इन्वेस्टिगेशन के बाद ही पता चलेगा लेकिन फिलहाल इतना जरूर कह सकते हैं कि, हम असिस्टेंट प्रोफेसर का समय खराब चल रहा है। 

Amarpatan Case: Assistant Professor from Delhi Booked Over Alleged Inappropriate Behaviour

अमरपाटन पुलिस थाने में एक महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि वह सतना से रामनगर जाने के लिए एक यात्री बस में सवार हुई थी। सफर के दौरान भटनवारा के पास, बगल की सीट खाली हुई, जिस पर एक व्यक्ति आकर बैठ गया। शुरुआत में उसने बातचीत करने की कोशिश की। कुछ देर बाद हरकतें करने लगा। महिला का कहना है कि उसने अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया है। अमरपाटन पहुंचते ही महिला सीधे पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस का कहना है कि उस व्यक्ति ने राजी नामा करने के लिए महिला पर दबाव बनाया और फिर जब महिला नहीं मानी तो उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। महिला से वीडियो रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के रूप में लिया गया है। 

महिला ने बताया कि जब आरोपी उसके साथ बैठकर सफर कर रहा था, तब उसने बताया था कि उसका नाम आलोक सिन्हा और वह अमरपाटन पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। जब वह कॉलेज के बाहर उतरा तो बस में सफर कर रहे छात्रों से उसके बारे में पूछा। उन्होंने मोबाइल में आलोक सिंह के फोटो दिखाए। इसके बाद पुलिस ने नामजद FIR की।

16 मार्च को कॉलेज में विवाद हुआ था

उपरोक्त मामले के आरोपी, असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक सिन्हा का 7 दिन पहले 16 मार्च को कॉलेज में कुछ विद्यार्थियों के साथ विवाद हुआ था। इसके अलावा असिस्टेंट ऑफिसर आलोक सिन्हा के खिलाफ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के साथ मारपीट का मामला भी दर्ज हो चुका है। 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!