रतलाम से भोपाल आ रहे हैं सहायक सचिवों का रोड एक्सीडेंट, 12 में से दो की मौत 10 घायल

Updesh Awasthee
भोपाल, 20 मई 2026:
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में शामिल होने के लिए रतलाम से भोपाल आ रहे। ग्राम पंचायत सचिवों की गाड़ी (तूफान) को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो सहायक सचिवों की मौत हो गई तो वहीं 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

Ratlam-Bhopal Accident: 2 Gram Rojgar Sahayak Dead, 10 Injured

जानकारी के अनुसार तूफान वाहन में रतलाम से 12 सहायक सचिव भोपाल आ रहे थे। यह सभी भोपाल में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में होने वाले थे। इसको मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव संबोधित करने वाले हैं। पूरी घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे देवास के पास का बताया जा रहा है। घायलों का देवास के अमलतास अस्पताल में इलाज जारी है।

जनपद पंचायत सीईओ देवास के लिए रवाना 

दुर्घटना में रतलाम के सैलाना जनपद के ग्राम करिया के सहायक सचिव लखन और ग्राम कांगसी के सहायक सचिव हुर्जी मईड़ा की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य 11 घायल सहायक सचिवों को अमलतास अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलने पर रतलाम से जनपद पंचायत सीईओ देवास के लिए निकले हैं। 

2 की स्थिति नाजूक, 1 का हाथ टूटा, बाकी खतरे से बाहर

देवास रोड पर हुए हादसे में ग्राम ताला बोर्डी के घायल सहायक सचिव चौक सिंह डामर और प्यारेलाल खराड़ी की स्थिति नाजूक बताई जा रही है। ग्राम ठीकरिया के कैलाश पारगी का हाथ टूटा है। जबकि अन्य की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!