भोपाल, 25 मई 2026: मध्य प्रदेश शासन द्वारा ईद की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है। वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल द्वारा इसकी संशोधित अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
Madhya Pradesh Eid Holiday Date Changed, Revised Notification Issued from Bhopal Secretariat
मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना क्रमांक एफ 03-01/2025/1/4 में लिखा है कि, राज्य शासन एतद्वारा दिनांक 27 मई, 2026 दिन बुधवार को ईदुज्जुहा के घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 28 मई, 2026 दिन गुरुवार को निगोशिएबल इन्स्ट्रुमेन्ट्स एक्ट 1881 (1881 का कमांक 26) की धारा 25 के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित करता है। दिनांक 27 मई, 2026 दिन बुधवार को निर्धारित समयानुसार समस्त कार्यालय खुले रहेंगे। तद्नुसार सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन की अधिसूचना क्रमांक एफ 03-01/2025/1/4, दिनांक 29 दिसम्बर, 2025 को इस सीमा तक संशोधित समझा जाये। (सचिन्द्र राव) अवर सचिव मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल, दिनांक 25 मई, 2026
छुट्टी की तारीख क्यों बदली
ईद-उल-जुहा (बकरीद या ईदुज्जुहा) की तारीख बदलने का मुख्य कारण चांद की रुइयत (moon sighting) है। 17 मई 2026 (रविवार) को जिलहिज्जा का चांद नहीं दिखा। इसलिए जिलहिज्जा का पहला दिन 19 मई (मंगलवार) तय हुआ। ईद-उल-अजहा, जिलहिज्जा की 10वीं तारीख को मनाई जाती है। इस हिसाब से भारत में जो 28 मई 2026 (गुरुवार) को बकरीद मनाई जाएगी। केंद्र सरकार ने छुट्टी की तारीख बदल दी इसलिए भारत के सभी राज्यों द्वारा छुट्टी की तारीख में संशोधन किया जा रहा है।

.webp)
