मध्य प्रदेश के 12 कलेक्टर सुर्खियों में, ईमानदार या बेईमानी छुपाने का नया तरीका

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 15 मार्च 2026
: मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा हो गया है या फिर इसको ऐसे कहना चाहिए कि आईएएस ऑफिसर्स ने अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की है। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उनके पास सिर्फ इतनी ही संपत्ति है, क्योंकि कोई ऑडिट नहीं हुआ है इसलिए संभावना समाप्त नहीं हो जाती है। इसमें से 12 कलेक्टर ऐसे हैं, जिनका कहना है कि उनके पास ना तो कोई घर है ना खेत है। सवाल उठता है कि क्या यह सभी 12 कलेक्टर सचमुच ईमानदार है या फिर संतुलन के साथ आगे बढ़ रहे हैं? 

Madhya Pradesh’s 12 Collectors, One Big Question: Honest or a Smart Way to Hide the Truth?

संपत्ति की घोषणा के अनुसार मध्य प्रदेश के इन 12 कलेक्टरों के पास ना तो अपना खुद का कोई मकान है और ना ही कोई संपत्ति। मतलब किसी भी प्रकार की हुई संपत्ति नहीं है:- 
भव्या मित्तल (खरगोन कलेक्टर):  IAS बैच वर्ष: 2014, मध्य प्रदेश कैडर, डायरेक्ट रिक्रूट। हाल ही में मिड-कैरियर ट्रेनिंग में शामिल।
नीतू माथुर (आलीराजपुर कलेक्टर) : IAS बैच वर्ष: 2014 (प्रमोशन पर IAS, मूल रूप से SAS 1999 बैच)।
ऋषव गुप्ता (खंडवा कलेक्टर) : IAS बैच वर्ष: 2014 मध्य प्रदेश कैडर, IIT बैकग्राउंड। हाल ही में मिड-कैरियर ट्रेनिंग में शामिल।
सतीश कुमार एस (सतना कलेक्टर) : IAS बैच वर्ष: 2013, मध्य प्रदेश कैडर, MBBS बैकग्राउंड, सादगी और पर्यावरण के लिए प्रसिद्ध।
प्रतिभा पाल (रीवा कलेक्टर) : IAS बैच वर्ष: 2012, मध्य प्रदेश कैडर, पहले इंदौर कमिश्नर रह चुकीं।
गौरव बैनल (सिंगरौली कलेक्टर) : IAS बैच वर्ष: 2016, मध्य प्रदेश कैडर, पहले भोपाल स्मार्ट सिटी CEO.
रितुराज (देवास कलेक्टर) : IAS बैच वर्ष: 2015, मध्य प्रदेश कैडर (पूर्ण नाम Ritu Raj Singh)।
लोकेश कुमार जांगिड़ (मुरैना कलेक्टर) :IAS बैच वर्ष: 2014, मध्य प्रदेश कैडर, भ्रष्टाचार के खिलाफ whistleblower के रूप में चर्चित।
रिजु बाफना (शाजापुर कलेक्टर) : IAS बैच वर्ष: 2014, मध्य प्रदेश कैडर, पहले यौन उत्पीड़न मामले में पीड़ित रही।
शीतला पटले (नरसिंहपुर कलेक्टर) : IAS बैच वर्ष: 2014, (प्रमोशन पर IAS, मूल रूप से MPS 2013-2014 के आसपास)। मध्य प्रदेश कैडर, 2022 में IAS प्रमोशन। कुछ स्रोतों में 2013/2014 MPS बैच का उल्लेख।
बालागुरु के (सीहोर कलेक्टर) : IAS बैच वर्ष: 2015, मध्य प्रदेश कैडर (Bala Guru K)।
हर्षल पंचोली (अनूपपुर कलेक्टर) : IAS बैच वर्ष: 2015, मध्य प्रदेश कैडर, हाल ही में अनूपपुर कलेक्टर नियुक्त।

प्रॉपर्टी नहीं है तो- नहीं है, इसमें प्रॉब्लम क्या है 

वैसे तो कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन प्रॉब्लम तो होनी चाहिए। प्राइवेट सेक्टर में यदि किसी की नौकरी लग जाए तो वह सबसे पहले होम लोन लेता है। इनकी तो पक्की नौकरी है। चलो मान लेते हैं सरकारी बंगला मिला हुआ है इसलिए घर नहीं खरीद रहे लेकिन अपने पैतृक गांव में प्रॉपर्टी क्यों नहीं ले रहे। चलो कोई बात नहीं, यह भी उनका अपना डिसीजन है लेकिन 

अपनी प्रॉपर्टी नहीं बनाने वाले आईएएस अधिकारियों में ज्यादातर 2014-15 बैच के अधिकारी है। थोड़ा अजीब सा नहीं लगता? पूरा का पूरा बैच ईमानदार निकला, या फिर इस बैच ने कोई नई ट्रिक सीख ली है। सही क्या है गलत क्या यह तो समय ही बताएगा लेकिन फिलहाल प्रॉपर्टी वाले कॉलम में मध्य प्रदेश के 12 कलेक्टरों का NIT रिमार्क सुर्खियों में है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!