होली पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, अब किराए पर गाड़ियां ले सकेंगे कोषालय अधिकारी

Updesh Awasthee
भोपाल, 2 मार्च 2026
: होली के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 मार्च को अधिकारियों-कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने सभी जिला कोषालय अधिकारियों को वाहन व्यवस्था रखने की अनुमति प्रदान की। इस तरह उन्होंने अधिकारियों की वर्षों पुरानी मांग को स्वीकार किया। मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग ने राज्य के कोष एवं लेखा संचालनालय के अधीन कार्यरत सभी कोषालय अधिकारियों को उनके कार्यालयीन उपयोग के लिए वाहन किराए पर लेने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में मंत्रालय से विधिवत आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

Mohan Yadav Announces Big Holi Gift: Treasury Officers Allowed to Hire Vehicles

वित्त विभाग के आदेश के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 से संबंधित अधिकारी अपने कार्यालयीन कार्यों के लिए एक-एक वाहन किराए पर ले सकेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त व्यय लेखा शीर्ष 006-2054-00-097-9999-1026-31-007 से वहन किया जाएगा। आदेश की प्रतिलिपि सभी संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय से कोषालय अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों के निष्पादन में सुविधा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

त्वरित फैसलों की पूरे देश में हुई चर्चा

गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनता के हित में तुरंत फैसले करने के लिए जाने जाते हैं। मुख्यमंत्री का पद संभालते ही उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले किए। इन फैसलों की पूरे देश में चर्चा हुई। इतना ही नहीं, सीएम डॉ.यादव लापरवाह अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने से भी नहीं चूके। हाल ही में उन्होंने मुरैना जिले के जौरा थाना प्रभारी को उनका विवादित वीडियो वायरल होते ही निलंबित कर दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!