भोपाल में मोबाइल फोन के लिए विवाहित डुप्लेक्स की छत से कूद गई, मौत

Updesh Awasthee
भोपाल, 2 मार्च 2026
: जीवन के प्रति लोगों की संकल्प शक्ति लगातार कम होती जा रही है। भोपाल की देव ग्रीन सिटी कॉलोनी में 33 वर्षीय विवाहित महिला डुप्लेक्स की छत से इसलिए कूद गई क्योंकि उसके पति ने उसको मोबाइल नहीं दिया। जबकि उसकी तीन संतान है। बड़ी बेटी 14 साल की हो गई है। इसके बाद दो बेटे भी हैं। पति-पत्नी को किसी भी प्रकार का क्लेश करने से पहले, बच्चों के बारे में सोचना चाहिए। 

Tragic Incident in Bhopal as Married Woman Dies After Domestic Dispute

भोपाल के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन सिटी कॉलोनी में 33 वर्षीय महिला ने डुप्लेक्स की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह महिला की खून से लथपथ लाश घर के बाहर पथरीले हिस्से में पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मृतका सोनम प्रजापति का रविवार देर रात अपने पति जितेंद्र प्रजापति से मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने मोबाइल मांगा था, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया और सोने चला गया। सुबह पड़ोसियों ने महिला का शव देखा, तब घटना की जानकारी लगी।

फोन पर बात करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था

थाना प्रभारी पल्लवी पांडे के अनुसार, पति पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। करीब एक महीने पहले पति ने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। वह पत्नी के किसी से भी फोन पर बात करने पर एतराज करता था। रविवार रात भी मोबाइल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद महिला कब छत पर गई और छलांग लगाई, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है।

जीवन का स्तर सुधारने के लिए जबलपुर से भोपाल आए थे

एएसआई संतोष कुमार के अनुसार, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जहां महिला का शव मिला, वह पथरीला इलाका है और वहां खून के निशान पाए गए हैं। आत्महत्या के साथ-साथ हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। बच्चों से भी पूछताछ की गई है। फिलहाल किसी ने पिता पर सीधे आरोप नहीं लगाए हैं। महिला 14 साल की बेटी और दो बेटों की मां थी। परिवार मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है और करीब दस साल से भोपाल में रह रहा था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!