भोपाल में मिलन स्वीट्स वाले पब्लिक से टैक्स लेकर सरकार को नहीं देते, IT वालों ने छापा मार दिया

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 8 मार्च 2026
: एमपी नगर वाले मिलन स्वीट्स को कौन नहीं जानता है। पूरे भोपाल में फेमस है लेकिन क्या आप जानते हैं मिलन स्वीट्स वाले पब्लिक से तो टैक्स लेते हैं लेकिन सरकार को जमा नहीं करते। उनके हिसाब किताब की जांच करने के लिए आयकर विभाग की टीम ने रविवार और रंग पंचमी के दिन छापा मार कार्रवाई की है। 

IT Raid on Milan Sweets in Bhopal: Allegations of Collecting Tax from Customers but Not Depositing It

आयकर विभाग के उप निदेशक सहित कई अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने एमपी नगर समेत मिलन स्वीट्स के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस जवान और अधिकारी भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर आयकर विभाग ने यह कदम उठाया। कर चोरी और आय के आंकड़ों में हेरफेर की शिकायतों के बाद विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने यह सर्वे कार्रवाई शुरू की। 

रविवार सुबह पुलिस बल के साथ आयकर अधिकारी जब रेस्टोरेंट पहुंचे, तो वहां हड़कंप मच गया और आसपास भीड़ जमा हो गई। टीम रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ कर वास्तविक टर्नओवर और जमा किए गए टैक्स के बीच के अंतर का पता लगा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्य रूप से बिक्री के आंकड़े कम दिखाने और टैक्स रिटर्न में विसंगतियों से जुड़ी है। विभाग के अधिकारी वर्तमान में रेस्टोरेंट के कंप्यूटर डेटा, बिलिंग रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!