भोपाल, 8 मार्च 2026 : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा जनवरी 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसी के साथ यह भी प्रमाणित हो गया है कि भोपाल के टीचर्स, भारत के सबसे बेस्ट टीचर्स हैं क्योंकि भोपाल के स्टूडेंट्स ने, भारत देश के ओवरऑल से ज्यादा अच्छा परफॉर्मेंस किया है। याद रखिए कि जब भी कोई परीक्षा का रिजल्ट आता है तो वह केवल स्टूडेंट का रिजल्ट नहीं होता बल्कि उसके टीचर्स का भी रिजल्ट होता है।
Bhopal Teachers Rank No.1 in India for CA Foundation and Intermediate Results
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में भोपाल सेंटर से मुस्कान डांगी ने 447 अंक (74.50 प्रतिशत) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि सीए फाउंडेशन परीक्षा में स्वास्तिक गुप्ता 330 अंक (82.50 प्रतिशत) के साथ भोपाल टॉपर रहे। भोपाल ब्रांच ऑफ सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई ने इसकी आधिकारिक सूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है कि भोपाल का रिजल्ट देश से बेहतर रहा।
10 महीने तक हर दिन 10 घंटे पढ़ी, तब आई AIR 25
ऑल इंडिया रैंक (AIR) 25 आने पर मुस्कान डांगी ने कहा कि मैं 10 महीनों से लगातार रोज 10 घंटे तक पढ़ाई करती थी। इसके अलावा रात में एक घंटे पूरे दिन पढ़े गए टॉपिक का रिविजन भी करती थी। इससे सभी कॉन्सेप्ट पूरी तरह क्लियर हो जाते थे। इसका फायदा मुझे मिला, जिसकी वजह से मेरा रिजल्ट बेहतर आया।
सीए इंटरमीडिएट में मुस्कान डांगी अव्वल
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा जनवरी 2026 में भोपाल सेंटर से मुस्कान डांगी ने सबसे अधिक 447 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कुल 600 में से 74.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
दूसरे स्थान पर सृष्टि धाकड़ रही, जिन्होंने 382 अंक (63.57 प्रतिशत) हासिल किए।
तीसरे स्थान पर राशि चौरिवार ने 366 अंक (61.00 प्रतिशत) प्राप्त किए।
सीए फाउंडेशन में स्वास्तिक गुप्ता बने भोपाल टॉपर
सीए फाउंडेशन में भोपाल सेंटर से स्वास्तिक गुप्ता ने 400 में से 330 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
दूसरे स्थान पर माही गुप्ता रहीं, जिन्होंने 325 अंक (81.25 प्रतिशत) प्राप्त किए।
तीसरे स्थान पर नयन जैन ने 322 अंक (80.50 प्रतिशत) हासिल किए।
ऑल इंडिया लेवल का पासिंग परसेंटेज 13.59
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार देशभर से कुल 2,16,801 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 29,455 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 13.59 प्रतिशत रहा। ग्रुप-I में 1,05,526 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 14,733 छात्र उत्तीर्ण हुए। इस ग्रुप का पासिंग परसेंटेज 13.96 रहा।
वहीं ग्रुप-II में 69,477 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 10,798 सफल हुए, जिससे परिणाम 15.54 प्रतिशत रहा। दोनों ग्रुप एक साथ पास करने वाले छात्रों की संख्या 3,924 रही, जो कुल परीक्षार्थियों का लगभग 9.39 प्रतिशत है।
भोपाल का पासिंग परसेंटेज 19.57
सीए फाउंडेशन परीक्षा में भोपाल सेंटर पर कुल 976 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 191 विद्यार्थी सफल हुए, जिससे कुल परिणाम 19.57 प्रतिशत रहा। देशभर में इस परीक्षा में 1,09,694 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 21,099 छात्र पास हुए। इस प्रकार ऑल इंडिया स्तर पर कुल परिणाम 19.23 प्रतिशत दर्ज किया गया। पुरुष अभ्यर्थियों का पास प्रतिशत 20.13 रहा, जबकि महिला अभ्यर्थियों का परिणाम 18.26 प्रतिशत रहा।
भोपाल ब्रांच ऑफ सीआईआरसी ऑफ आईसीएआई के पदाधिकारियों ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी देश के सबसे प्रतिष्ठित पेशेवर पाठ्यक्रमों में से एक है। इसके लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता होती है।
ऑल इंडिया टॉपर्स की सूची
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर कनहैया लाल ने 508 अंक (84.67 प्रतिशत) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर फातिमा शेहजा के रहीं, जिन्होंने 504 अंक (84 प्रतिशत) प्राप्त किए। वहीं तीसरे स्थान पर तान्या बंसल ने 498 अंक (83 प्रतिशत) हासिल किए।
स्कूल कॉलेजों में डिजिटल ट्रेनिंग
CA भोपाल शाखा के अधिारियों के अनुसार, शाखा ने आने वाले सत्र के लिए नए नवाचार-आधारित प्रोग्राम और डिजिटल ट्रेनिंग मॉडल शुरू करने की घोषणा भी की है। ICAI भोपाल भविष्य में फाइनेंशियल लिटरेसी मिशन के तहत स्कूल और कॉलेज स्तर पर युवाओं को करियर ओरिएंटेशन और अकाउंटिंग अवेयरनेस के लिए भी जोड़ने जा रहा है।

