इंदौर–पुरी एक्सप्रेस 57 दिन के लिए आंशिक निरस्त, इंदौर से निकलेगी लेकिन पुरी नहीं पहुंचेगी

Updesh Awasthee
भोपाल, 11 मार्च 2026
: पूर्व तटीय रेलवे खुर्दा रोड मंडल के पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 7 एवं 8 तथा स्टेशन यार्ड  मे निर्माण कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली इंदौर–पुरी एक्सप्रेस बीरपुरुसोथमपुर–पुरी के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। जिसका विवरण इस प्रकार है-

इंदौर–पुरी एक्सप्रेस 17 मार्च से 12 मई तक आशिक निरस्त

1. गाड़ी संख्या 20917 इंदौर–पुरी एक्सप्रेस दिनांक 17 मार्च 2026 से 12 मई 2026 तक बीरपुरुसोथमपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा बीरपुरुसोथमपुर–पुरी के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 20918 पुरी–इंदौर एक्सप्रेस दिनांक 19 मार्च 2026 से 14 मई 2026 तक बीरपुरुसोथमपुर रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी–बीरपुरुसोथमपुर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।

Indore–Puri Express Partially Cancelled for 57 Days, Check Affected Routes and Dates

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे के आधिकारिक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से कंफर्म जरूर करें, क्योंकि रेलवे का कोई भरोसा नहीं है। आज ट्रेन को निरस्त करने की घोषणा की है कल सामान्य घोषित कर सकते हैं। यह समाचार पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!